Roman Reigns के अलावा 3 WWE Superstars जो SummerSlam 2024 में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं

WWE
जानिए WWE SummerSlam में किनकी वापसी हो सकती है? (Photos: WWE.com)

Superstars Can Return SummerSlam 2024: WWE SummerSlam 2024 बहुत नजदीक है। समर की इस पार्टी में हर साल फैंस की नजरें रहती हैं। इस इवेंट में कंपनी द्वारा बड़े सरप्राइज दिए जाते हैं। फैंस इस शो के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इस साल का इवेंट भी हिट होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Ad

SummerSlam में हर साल किसी ने किसी स्टार्स की एंटी जरूर होती है। इस साल रोमन रेंस की वापसी की उम्मीदें जताई जा रही हैं। इस आर्टिकल में रोमन रेंस के अलावा हम उन तीन स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनकी वापसी इस बड़े इवेंट में हो सकती है।

#3 क्या WWE दिग्गज द रॉक देंगे फैंस को बड़ा सरप्राइज?

Ad

WrestleMania XL बहुत ही शानदार रहा था क्योंकि इस बार द रॉक का जलवा देखने को मिला था। रोड टू मेनिया के दौरान रॉक ने कोडी रोड्स के साथ शानदार राइवलरी निभाई। मेनिया के बाद रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में भी द ग्रेट वन नज़र आए थे। उन्होंने कहा था कि वो कोडी रोड्स के लिए बहुत जल्द वापसी करेंगे। फाइनल बॉस इसके बाद से हॉलीवुड में बिजी हैं।

कोडी रोड्स की राइवलरी इस समय सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन के साथ चल रही है। SummerSlam 2024 में रोड्स और सिकोआ के बीच मैच की उम्मीद जताई जा रही है। सिकोआ इस समय रेंस के ऊपर भी निशाना साध रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि सिकोआ इस समय जो भी कर रहे हैं उसके पीछे द रॉक का हाथ है। सोचिए क्या होगा अगर SummerSlam में द ग्रेट वन की एंट्री होगी। उनके आने से आगे कई नई स्टोरीलाइन निकल सकती हैं।

#2 WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले भी लंबे समय से नज़र नहीं आए

Ad

WWE में पिछले दो साल बॉबी लैश्ले के काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। कोविड टाइम में लैश्ले ने अच्छा काम किया और उसके बाद कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश भी दिया था। कुछ बड़े स्टार्स के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही। हालांकि, अचानक उन्होंने अपना मोमेंटम खो दिया था।

ब्रे वायट के साथ उनकी अधूरी राइवलरी के बाद लैश्ले का करियर एकदम नीचे आ गया। दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ने द प्राइड के साथ अपनी लय बनाई लेकिन इंजरी के कारण उन्हें बड़ा झटका लगा। मई में King Of The Ring टूर्नामेंट से ठीक पहले उन्हें चोट लग गई थी। हालांकि, बाद में खबर सामने आई कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। इस लिहाज से फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि SummerSlam 2024 में बॉबी की वापसी हो सकती है। वो अचानक आकर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं।

#1 क्या WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर की होगी वापसी?

Ad

शार्लेट फ्लेयर की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि SummerSlam 2024 में उनकी वापसी हो जाएगी। पिछले साल दिसंबर में ACL इंजरी के कारण फ्लेयर लगभग नौ महीने के लिए बाहर हो गईं थी। जब भी कोई प्रीमियम लाइव होता है तब फ्लेयर की वापसी की उम्मीद की जाती है लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ।

SummerSlam में ऐतिहासिक रिटर्न को देखकर कह सकते हैं कि इस बार उनकी धमाकेदार वापसी देखने को मिल सकती है। फ्लेयर किसी विमेंस चैंपियनशिप मैच में आकर बवाल मचा सकती हैं। फ्लेयर के आने से विमेंस डिवीजन को भी काफी ज्यादा मजबूती मिलेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications