3 सुपरस्टार्स जो बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर WWE फैंस का दिल तोड़ सकते हैं

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Stars Who Close To Retirement: WWE सुपरस्टार्स रिंग में फैंस का मनोरंजन करने के लिए कई चीजें कुर्बान करते हैं। ये भी आम इंसान हैं और अंत में इन्हें भी रेसलिंग को अलविदा कहना ही पड़ता है। शरीर और उम्र को देखते हुए एक दिन सभी को फैसला लेना ही होता है। मौजूदा समय में जॉन सीना (John Cena) का रिटायरमेंट टूर चल रहा है। अगले साल से वो रिंग में एक्शन में नहीं दिखाई देंगे। सीना जल्द ही रेसलिंग से रिटायर लेने वाले एकमात्र स्टार नहीं हो सकते हैं। आने वाले समय में इसकी संख्या बढ़ सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो अपने रिटायरमेंट के करीब हैं।

Ad

#3 एजे स्टाइल्स कई बार WWE से अपने रिटायरमेंट की बात कह चुके हैं

Ad

एजे स्टाइल्स अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताने के लिए बिल्कुल कतराते नहीं हैं। वो इस टॉपिक पर खुलकर अपने विचार साझा करते हैं। एजे कई बार कह चुके हैं कि वो अपने परिवार को समय देना चाहते हैं

एजे की उम्र 47 साल हो चुकी है। उन्होंंने रिंग के अंदर और बाहर अपनी एक खास विरासत कायम की है। दिग्गज के पास साबित करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। WWE में भी वो काफी कुछ हासिल कर चुके हैं। बहुत जल्द वो रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

#2 WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो ने कमाया खूब नाम

Ad

रेसलिंग की दुनिया में रे मिस्टीरियो का बहुत बड़ा नाम है। रे 50 साल के हो चुके हैं। वो भी कई बार कह चुके हैं कि बहुत जल्द रिटायरमेंट ले लेंगे। अब उनके दिन भी काफी नजदीक आ रहे हैं। कभी भी वो रिटायर होने का ऐलान कर सकते हैं।

इंटरव्यू में हॉल ऑफ फेमर कह चुके हैं कि वो धीरे-धीरे खुद को रिटायरमेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं। उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो भी अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। रे के पास रेसलिंग में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है।

#1 WWE में रोमन रेंस का सफर तगड़ा रहा है

Ad

रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के टॉप सुपरस्टार हैं। हालांकि, उनका सफर बहुत लंबा रहा है। 2020 के बाद से तो उनका करियर ही बदल गया। हील के रूप में उन्होंने जबरदस्त वाहवाही लूटी। रेंस का समय भी अब नजदीक आ रहा है।

कुछ समय पहले रेंस ने खुलासा किया था कि वो कई बार रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अभी उनमें थोड़ा बहुत रेसलिंग बाकि है। रेंस के पास भी WWE में साबित करने के लिए कुछ नहीं बचा है। वो भी बहुत जल्द रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications