3 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ ब्रॉक लैसनर काम करना चाहते हैं और 2 जिनके साथ कभी भी नहीं करेंगे 

ब्रॉक लैसनर WWE के उन रेसलर्स में से एक हैं जिनपर किसी का बस नहीं चाहता है। विंस मैकमैहन का भी नहीं। जो लैसनर चाहते हैं, वही होता है। कुछ ही मुकाबले लड़ने के लिए वह WWE से करोड़ो रुपए लेते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों जॉन सीना WrestleMania 36 में द फीन्ड के खिलाफ अपना आखिरी WWE मैच लड़ सकते हैं

इतने सालों तक कंपनी के लिए काम करने की वजह से द बीस्ट को काफी तजुर्बा हासिल हो चुका है। कई रेसलर्स ऐसे हैं जिनके साथ उन्हें काम करना पसंद है और कुछ ऐसे हैं जिनके साथ मौजूदा WWE चैंपियन काम नहीं करना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम उन्ही रेसलर्स के बारे में जानेंगे जिनके साथ काम करना ब्रॉक लैसनर को पसंद है और कुछ ऐसे रेसलर्स जिनके साथ वह काम नहीं करना चाहते हैं।

#5 काम करना पसंद है: ड्रू मैकइंटायर

Drew McIntyre getting an F5 from Brock Lesnar

ब्रॉक लैसनर के मौजूदा दुश्मन ड्रू मैकइंटायर को सभी पसंद करते हैं। इस साल का रॉयल रंबल मैच जीतने के बाद उन्होंने लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया है। कुछ समय पहले ही मैकइंटायर ने बीस्ट पर जबरदस्त किया था। इसके बाद इंटरनेट पर एक वीडियो जारी हुआ जिसमें लैसनर, स्कॉटलैंड के इस रेसलर को उनका टाइटल उठाने के लिए कह रहे थे ताकि सैगमेंट और भी शानदार दिख सके।

अफवाहों के अनुसार मौजूदा चैंपियन रेसलमेनिया में मैकइंटायर के खिलाफ हारना चाहते हैं। विंस भी उनके काम से काफी प्रभावित हैं।

अब हिंदी में WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 काम करना नहीं चाहते: शेन मैकमैहन

Shane McMahon had a heated conversation with Brock Lesnar at WM 34

रेसलमेनिया 33 में ब्रॉक लैसनर और शेन मैकमैहन के बीच मैच होने वाला था। हालाँकि द बीस्ट ने अपनी ताकतों का इस्तेमाल करते हुए अपनी स्टोरीलाइन में बदलाव करवा लिया। लैसनर को शेन के साथ मैच लड़ने के सुझाव पसंद नहीं आया था। इसके बाद उन्होंने गोल्डबर्ग के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लड़ा और उसे जीता भी।

अगले साल मेनिया 34 में अपने टाइटल को रोमन रेंस के खिलाफ रिटेन करने के बाद लैसनर बैकस्टेज गए। रेंस के चेहरे से काफी खून बह रहा था और इस वजह से विंस काफी गुस्से में थे।

दोनों की बेहस हुई और एक क्लिप में दिखाया गया कि लैसनर ने कंपनी के CEO के ऊपर टाइटल तक फेंक दिया था। ये देख शेन को भी काफी गुस्सा आया और फिर हमें लैसनर और उनके बीच भी बेहस देखने को मिली।

#3 काम करना पसंद है: आर-ट्रुथ

Brock Lesnar never laughed like this before

आर ट्रुथ एक ऐसे रेसलर हैं जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। वह एक मेन इवेंट रेसलर तो नहीं है मगर उनके साथ से सभी प्रभावित हैं। कुछ महीनों पहले ट्रुथ और ब्रॉक लैसनर के बीच एक सैगमेंट देखने को मिला था। ये काफी अच्छा सैगमेंट था और इसमें लैसनर अपने किरदार से भटकते हुए नजर आए। वह रिंग के बीचों बीच खड़े थे।

अफवाहों के अनुसार द बीस्ट को पूर्व 24/7 चैंपियन के साथ फिर से काम करना है। इस वजह से वह कंपनी को स्टोरीलाइन के आइडियाज तक दे रहे हैं। इन दोनों रेसलर्स के बीच मैच होने मुमकिन नहीं है मगर आने वाले समय में एक बार फिर हमें ट्रुथ और लैसनर का सैगमेंट देखने को मिल सकता है।

youtube-cover

#2 काम करना नहीं चाहते: मैट रिडल

Matt Riddle probably isn't going to get a match against Lesnar

मैट रिडल और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी के बारे में सभी को पता है। इन दोनों रेसलर्स के बीच कभी मैच नहीं हुआ है और शायद कभी होगा भी नहीं। पिछले कुछ समय से रिडल सोशल मीडिया पर लैसनर की टांग खींच रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार विंस मैकमैहन को ये पसंद नहीं आया मगर ट्रिपल एच ने इन अफवाहों को गलत बताया। रॉयल रंबल में रिडल और लैसनर आमने-सामने आए थे। उस समय द बीस्ट ने मौजूदा NXT चैंपियन के कन्धों को पकड़ा और कहा कि उन्हें रिडल द्वारा सोशल मीडिया पर टैग होना पसंद नहीं है और वह इसे बंद कर दे क्योंकि उन दोनों के बीच कभी मैच नहीं होने वाला है।

#1 काम करना पसंद है: बिग शो

The Big Show and Brock Lesnar are good friends in real-life

बिग शो को काफी समय से WWE रिंग में नहीं देखा है। वह जब WCW में थे तब उनके किरदार से हर कोई नफरत करता था। WWE में आने के बाद भी ज्यादा कुछ बदला नहीं। कंपनी के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं थे। मगर ब्रॉक लैसनर, बिग शो को पसंद करते थे।

उन्होंने ही कंपनी से बिग शो के खिलाफ दुश्मनी की मांग की थी। इन दोनों के मुकाबलों को देखकर फैंस को काफी अच्छा लगा। दोनों ने तो एक समय पर रिंग को ही तोड़ दिया था।

भले ही शो, लैसनर के खिलाफ हुई दुश्मनी में जीत नहीं पाए हों मगर इन दोनों की दुश्मनी से पूर्व WWE चैंपियन के करियर को काफी फायदा हुआ है।

Quick Links