जानिए कौन से 3 WWE Superstars हैं जो Logan Paul को हराते हुए उनकी यूएस चैंपियन के तौर पर बादशाहत का अंत कर सकते हैं

WWE सुपरस्टार लोगन पॉल के लिए विरोधी कम नहीं हैं
WWE सुपरस्टार लोगन पॉल के लिए विरोधी कम नहीं हैं

WWE Superstars Can Dethrone Logan Paul: WWE सुपरस्टार लोगन पॉल (Logan Paul) इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं। वह किंग एंड क्वीन ऑफ द रिंग (King and Queen of the Ring) में अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं कर रहे हैं। उसकी जगह वह कोडी रोड्स (Cody Rhodes) से उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जीतने का प्रयास करने वाले हैं।

इसका यह अर्थ नहीं कि उन्हें अपनी चैंपियनशिप कभी डिफेंड नहीं करनी होगी। उन्हें जब भी ऐसा करना होगा, तो उनके पास विरोधियों के रूप में कई विकल्प है, क्योंकि कई WWE सुपरस्टार्स लोगन से उनकी चैंपियनशिप जीतने के लिए अच्छे रहेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो मौजूदा यूएस चैंपियन लोगन पॉल से टाइटल जीतने के लिए अच्छे विकल्प होंगे।

3- पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले, लोगन पॉल को हराने का दम रखते हैं

बॉबी लैश्ले WWE के ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनका यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप से नाता बहुत पुराना है। वह 2006 में SmackDown के दौरान JBL को हराकर पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने थे। इसके बाद से वह तीन बार इस टाइटल को अपने नाम कर चुके हैं। इसमें से आखिरी बार वह 2022 में इसे अपने नाम करने में सफल रहे थे।

बॉबी इस समय द प्राइड नाम के ग्रुप के लीडर हैं, जिसमें द स्ट्रीट प्रॉफिट्स और बी-फैब हैं। वह 47 साल के हैं लेकिन फिर भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं। बॉबी को लोगन पॉल से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को जीतकर अपने नाम कर लेनी चाहिए। इससे द प्राइड फैक्शन को फायदा होगा। बॉबी इस टाइटल को जीतने के लिए बेहद अच्छे विकल्प हैं।

2- 2024 के ब्रेकआउट WWE सुपरस्टार एलए नाइट

एलए नाइट ने 2021 में जब से WWE के साथ साइन किया है, वह तबसे ही बुलंदियों को छू रहे हैं। हम सभी ने उनके और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल के बीच में SmackDown के दौरान एक बैकस्टेज पल देखा था, जिसने सभी को बात करने पर मजबूर कर दिया है। इन दोनों के बीच में यह पल WWE ने ऐसे ही नहीं किया होगा। इसका मतलब है कि WWE इनके बीच में मैच करने का मन बना रही है।

यह बढ़िया चीज़ है और एलए नाइट भी लोगन पॉल के लिए कोडी रोड्स से बेहतर विकल्प हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सब जानते हैं कि यह किसका गेम है। WWE के मेगास्टार के पास रिंग में एक्शन, माइक पर बातचीत और फैंस के साथ कनेक्शन का पूरा कॉम्बिनेशन है। वह लोगन पॉल के खिलाफ जबरदस्त प्रोमो कट कर सकते हैं। इसके साथ ही वह यूएस चैंपियनशिप जीतकर फैंस को एक यादगार पल दे सकेंगे।

1- WWE में द ब्लडलाइन के नए लीडर सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ के लिए यह सिर्फ एक मौका नहीं है, बल्कि यह कई अन्य चीजों को साबित करने की तरफ पहला कदम है। कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को WrestleMania XL में हराया था और वह अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए हैं। रोमन के टाइटल हारने के बाद से द ब्लडलाइन के पास कोई चैंपियनशिप गोल्ड नहीं है। ऐसे में सोलो सिकोआ के पास बड़ा मौका है और वह इसे भुनाना चाहेंगे।

WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स के पास पहले से चैंपियनशिप है, तो ऐसे में उन्हें एक और टाइटल की जरूरत नहीं है। सोलो सिकोआ का किरदार पिछले कुछ समय में बदला है और अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह कोडी रोड्स से बेहतर चैंपियन साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही वह लोगन पॉल के लिए विरोधी के रूप में बेहतर विकल्प रहेंगे, क्योंकि वह अपने काम से मैच में चार चांद लगा देंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now