3 WWE Superstars जो SmackDown के अगले एपिसोड में वापसी करके तहलका मचा सकते हैं

Ujjaval
WWE SmackDown में कुछ रिटर्न हो सकते हैं (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में कुछ रिटर्न हो सकते हैं (Photo: WWE.com)

Big Return Can Happen SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। Money in the Bank 2024 के बाद यह ब्लू ब्रांड का पहला एपिसोड होगा। WWE यहां से अब समरस्लैम (SummerSlam 2024) के लिए बिल्डअप शुरू करने की कोशिश कर सकता है।

WWE जरूर चाहेगा कि SmackDown का एपिसोड खास बने और इसके लिए वो कुछ स्टार्स की वापसी बुक कर सकते हैं। इस बीच कुछ रेसलर्स वापस आकर जरूर तहलका मचाने और फैंस के बीच दोबारा चर्चा का विषय बनने की कोशिश करेंगे। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो SmackDown के अगले एपिसोड में वापसी करके तहलका मचा सकते हैं।

3- जिमी उसो की WWE में वापसी पर फैंस की नज़र है

जिमी उसो को WrestleMania XL के बाद हुए SmackDown के एपिसोड में आखिरी बार देखा गया था। यहां उन्हें सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन से बाहर करते हुए टामा टोंगा को शामिल कर लिया था। बाद में पता चला कि जिमी चोटिल हैं और इसी वजह से अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। सोलो ने पूरी तरह ब्लडलाइन पर कब्जा कर लिया है। यह चीज़ जिमी को पसंद नहीं आ रही होगी।

Xero News की रिपोर्ट के अनुसार जिमी उसो अब लड़ने के लिए क्लियर हो गए हैं। इसी वजह से उनकी SmackDown में वापसी देखने को मिल सकती है। वो आकर सोलो सिकोआ से खुद पर हुए हमले का बदला लेने का प्रयास कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यहां से परिवार के सदस्यों के बीच दुश्मनी की नींव रखी जा सकती है। खैर, जिमी अगर वापस आते हैं, तो उन्हें आते ही ब्लडलाइन की हालत खराब करते हुए अपना प्रभाव छोड़ना चाहिए।

2- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर की वापसी हो सकती है

शार्लेट फ्लेयर WWE की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। वो दिसंबर 2023 में चोटिल हो गई थीं और इसी वजह से उन्हें एक्शन से दूर होना पड़ा। इसके बाद से फ्लेयर ने लगातार सोशल मीडिया पर आकर अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। उस समय बताया गया था कि SummerSlam 2024 के करीब फ्लेयर लड़ने के लिए क्लियर हो सकती हैं। अब यह इवेंट करीब है।

शार्लेट फ्लेयर ने काफी तेजी से रिकवर किया है और यह चीज़ उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में दिख रही है। इस समय SmackDown का विमेंस डिवीजन काफी शानदार लग रहा है और इसमें अगर फ्लेयर भी शामिल हो जाती हैं, तो चीज़ें रोचक बन जाएगी। वो आकर किसी हील स्टार के खिलाफ अपनी दुश्मनी शुरू कर सकती हैं। अगर WWE उन्हें SummerSlam का हिस्सा बनाना चाहे, तो इसका स्टोरीलाइन एंगल भी ब्लू ब्रांड में वापसी के साथ शुरू हो सकता है।

1- WWE SmackDown में रोमन रेंस की वापसी होनी चाहिए

रोमन रेंस WrestleMania XL में मिली हार के बाद से ब्रेक पर हैं और फैंस उन्हें अभी के समय में काफी मिस कर रहे हैं। सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर अपना कब्जा जमा लिया है। उन्होंने पॉल हेमन को भी फैक्शन से बाहर कर दिया है। रेंस साफ तौर पर इस चीज़ से निराश होंगे। SmackDown के आखिरी एपिसोड में सोलो ने रोमन को धमकी देते हुए उन्हें ललकारा था।

रोमन रेंस शायद इसी वजह से अब खुद को रोक नहीं पाएंगे। वो SmackDown के अगले एपिसोड में वापसी कर सकते हैं। वो बेबीफेस के तौर पर आकर फैंस को चौंका सकते हैं। इस बीच वो ब्लडलाइन के हर एक सदस्य की अकेले दम पर हालत खराब कर सकते हैं। सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच यहां से SummerSlam 2024 के लिए मैच तय हो सकता है। रेंस की यह वापसी फैंस के बीच जरूर तहलका मचा सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications