3 चोटिल WWE सुपरस्टार्स जो WrestleMania 41 में वापसी कर सकते हैं और 2 जो शायद वापस नहीं आएंगे

WrestleMania 41 में वापसी होने से रोमांच बढ़ता है (Photos: WWE.com)
WrestleMania में होगी चोटिल स्टार्स की वापसी? (Photos: WWE.com)

Injured superstars possible return WrestleMania 41: WWE रेसलर्स कई बार स्टोरी के चलते या फिर असल में चोटिल हो जाते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो थोड़े समय के बाद वापस आ जाते हैं। रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) ने स्टोरी के चलते नवंबर 2024 में टीवी से बाहर होने के बाद एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) के दौरान चौंकाने वाली वापसी की थी। वहीं ऐसे कई हैं जिन्होंने चोटिल होने के चलते अबतक वापसी नहीं की है। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन चोटिल WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो WrestleMania 41 में वापसी कर सकते हैं, और दो जो शायद वापस नहीं आएंगे।

Ad

#3 वापसी कर सकते हैं: टोंगा लोआ WWE WrestleMania 41 में वापसी कर सकते हैं

Ad

टोंगा लोआ Survivor Series 2024 में हुए मेंस WarGames मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद से वह टीवी से दूर हैं। वह द ब्लडलाइन का हिस्सा हैं जिसमें उनके भाई टामा टोंगा, सोलो सिकोआ और जेकब फाटू हैं। सोलो और जेकब के बीच हाल के समय में टेंशन बढ़ गई है। ऐसे में संभव है कि इन दोनों के बीच WrestleMania 41 में एक सिंगल्स मैच हो जाए। इस दौरान सिकोआ द्वारा टोंगा लोआ की वापसी करवाई जा सकती है। सोलो पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन की मदद लेकर अपना मुकाबला जीत सकते हैं।

#2 वापस नहीं आएंगे: WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड की वापसी WrestleMania 41 में होना मुश्किल है

youtube-cover
Ad

टोंगा लोआ वह इकलौते रेसलर नहीं थे जिन्हें Survivor Series 2024 के मेंस WarGames मैच में चोट लगी थी। ब्रॉन्सन रीड ने स्टील केज के ऊपर से रिंग के बीच में टेबल पर सेट रोमन रेंस को सुनामी मूव हिट करने का प्रयास किया था। इस दौरान सीएम पंक ने रेंस को बचाया था, जबकि रीड चोटिल हो गए थे। ऐसा लगता है कि वह WrestleMania 41 तक वापस नहीं आ सकेंगे।

#2 और #1 वापसी कर सकते हैं: द काबुकी वॉरियर्स को WWE फैंस WrestleMania 41 में वापसी करते हुए देख सकते हैं

Ad

द काबुकी वॉरियर्स ओस्का और कायरी सेन पिछले साल से चोटिल हैं। ओस्का ने जहां पिछले साल मई में घुटने को, तो वहीं कायरी ने दिसंबर में हाथ को नुकसान पहुंचा दिया था। मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन इयो स्काई उनकी दोस्त हैं। वह 31 मार्च 2025 को होने वाले Raw में रिया रिप्ली के खिलाफ अपना टाइटल दांव पर लगाएंगी। WrestleMania 41 में स्काई को अपना टाइटल डिफेंड करना है। ऐसे में इयो के शोज ऑफ शोज में मैच के दौरान ओस्का और कायरी सेन वापस आकर उनकी चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद कर सकती हैं।

#1 वापसी नहीं करेंगे: इल्या ड्रैगूनोव को WrestleMania 41 में देखने की उम्मीद कर रहे WWE फैंस को इंतजार करना होगा

youtube-cover

इल्या ड्रैगूनोव सितंबर 2024 में ACL इंजरी के चलते चोटिल हो गए थे। उस समय फैंस उन्हें और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को WrestleMania 41 में एक मुकाबले का हिस्सा बनते हुए देखना चाहते थे। इल्या भले ही रिकवर कर चुके हैं, लेकिन उनके पास WrestleMania 41 में वापसी करने के लिए कोई स्टोरी और मुकाबला नहीं है। वह अगर शोज ऑफ शोज के बाद वाले Raw एपिसोड में वापस आते हैं तो उससे ना सिर्फ शो को बल्कि खुद उनको भी खासा फायदा होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications