पॉल हेमन WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग के सबसे बड़े दिग्गजों में से एक है। हेमन ने रिंग के बाहर रहते हुए भी अपने प्रदर्शन से काफी सारे लोगों का दिल जीता है। उनके पास काफी अच्छा दिमाग है और हेमन उसका सही तरह से उपयोग करना जानते हैं। पॉल हेमन ने बिग शो, ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक जैसे सुपरस्टार्स को मैनेज किया है।साथी ही इन स्टार्स की सफलता का कुछ श्रेय हेमन को जाता है। इस समय वो रोमन रेंस को मैनेज का रहे हैं। पॉल हेमन ने न सिर्फ इन ही चुनिंदा स्टार्स को मैनेज किया है, बल्कि वो कई अन्य स्टार्स के करियर को परदे के पीछे से सफल बनाने के सफल रहे हैं। आने वाले समय में वो अन्य स्टार्स को भी टॉप पर पहुँचाने में बड़ा किरदार निभा सकते हैं।Happy birthday to the smartest man in the biz, the #advocate, his name is Paul Heyman! @HeymanHustle #happybirthday pic.twitter.com/lBOeRKFfYh— Austin Romero (Mike Rome) (@MikeRomeWWE) September 12, 2018ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो मर्फी की जगह लेकर सैथ रॉलिंस के साथी बन सकते हैं आज पॉल हेमन का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम बात करने वाले हैं 3 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में जो पॉल हेमन के क्लाइंट रह चुके हैं लेकिन बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है।3- WWE स्टार सिजेरोCesaro's alliance with Paul Heyman and other failures by the WWE in 2014 http://t.co/eUtFRKw1R5 pic.twitter.com/4nD8d5Sfz3— B/R Wrestling (@BRWrestling) December 31, 2014सिजेरो ने रेसलमेनिया 30 में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीता था। WWE ने इसके बाद सिजेरो को 'पॉल हेमन गाय' बनाने की कोशिश की। उस समय हेमन असल में ब्रॉक लैसनर को भी मैनेज किया करते थे। साथ ही लैसनर ने रेसलमेनिया 30 में ही द अंडरटेकर की स्ट्रीक पर भी विराम लगाया था।इसके बाद पॉल हेमन ने सिजेरो को मैनेज जरूर करना शुरू किया लेकिन इससे सिजेरो को ज्यादा फायदा नहीं हो रहा था। पॉल हेमन असल में सिजेरो के साथ आते जरूर थे लेकिन वो माइक पर ज्यादातर ब्रॉक लैसनर की बातें ही किया करते थे। WWE को बाद में इस गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सिजेरो को हेमन से अलग कर दिया। इसके बावजूद उस समय लग रहा था कि सिजेरो भविष्य में वर्ल्ड टाइटल जीत सकते हैं।ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब विंस मैकमैहन का गुस्सा उनकी बात नहीं मानने पर WWE सुपरस्टार्स पर निकला