किसी भी WWE सुपरस्टार के लिए कंपनी में सफल होने के लिए उस सुपरस्टार के कैरेक्टर का बहुत बड़ा हाथ होता है। आपको बता दें, किसी भी WWE सुपरस्टार के लिए इन-रिंग और प्रोमो स्किल्स ही काफी नहीं होते हैं बल्कि उस सुपरस्टार का कैरेक्टर भी बेहतरीन होना चाहिए ताकि वे फैंस के बीच लोकप्रिय हो पाए। इसके अलावा कई ऐसे सुपरस्टार्स भी हुए हैं जो अपने करियर के दौरान अलग-अलग रूपों में नजर आए थे।
ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: 5 ऐसे पल जो साबित करते हैं कि WWE WrestleMania BackLash में कुछ भी देखने को मिल सकता है
किसी भी सुपरस्टार के लिए अलग-अलग रूप में कम्पीट कर पाना आसान नहीं होता है लेकिन कुछ सुपरस्टार्स ने ऐसा कर दिखाया है। मिक फोली इस चीज का सबसे बढ़िया उदाहरण हैं जो कि WWE में कई अलग-अलग किरदारों में परफॉर्म कर चुके हैं। वर्तमान समय में भी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो कि WWE में अलग-अलग रूपों में मैच लड़ते हुए दिखाई दे चुके हैं और इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं।
3- WWE विमेंस स्टार एलेक्सा ब्लिस
![द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/dfdcb-16211533390286-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/dfdcb-16211533390286-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/dfdcb-16211533390286-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/dfdcb-16211533390286-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/dfdcb-16211533390286-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/dfdcb-16211533390286-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/dfdcb-16211533390286-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/dfdcb-16211533390286-800.jpg 1920w)
द फीन्ड के साथ आने के बाद से ही एलेक्सा ब्लिस में बदलाव देखने को मिला है और इस दौरान उन्होंने नए लुक में भी डेब्यू किया था। आपको बता दें, Raw के एक एपिसोड के दौरान जब ब्लिस, असुका के खिलाफ नॉन-टाइटल मैच का हिस्सा थी तो इसी दौरान ब्लिस अपने खतरनाक रूप में बदल गई और इसके बाद उन्होंने असुका को आसानी से हरा दिया था।
ये भी पढ़ें: 5 ऐसे पल जो साबित करते हैं कि WWE WrestleMania BackLash में कुछ भी देखने को मिल सकता है
इसके बाद WrestleMania 37 में ब्लिस एक नए खतरनाक रूप में नजर आई थी और इस वक्त उन्होंने द फीन्ड से दूरी बनाकर विमेंस डिवीजन पर अपना नजर बना लिया है। यही नहीं, ऐसा लग रहा है कि ब्लिस जल्द ही मैचों में कम्पीट करते हुए दिखाई दे सकती हैं। अगर ऐसा है तो यह देखना रोचक होगा कि ब्लिस अपनी असली रूप में मैच लड़ते हुए दिखाई देंगी या फिर वह अपने डरावने रूप में मैच लड़ने का फैसला करेंगी।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं
2- WWE सुपरस्टार द फीन्ड
![द फीन्ड और ब्रे वायट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/616e6-16211540262867-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/616e6-16211540262867-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/616e6-16211540262867-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/616e6-16211540262867-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/616e6-16211540262867-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/616e6-16211540262867-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/616e6-16211540262867-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/616e6-16211540262867-800.jpg 1920w)
ब्रे वायट पहले WWE में ईटर ऑफ द वर्ल्ड्स गिमिक में दिखाई देते थे, हालांकि, जब उन्होंने लंबे ब्रेक के बाद WWE में वापसी की तो उनका लुक बदल चुका था। आपको बता दें, वापसी के बाद ब्रे वायट का नया रूप काफी मजाकिया था लेकिन जल्द ही उन्होंने अपने डरावने रूप द फीन्ड से फैंस को अवगत कराया था। हालांकि, ब्रे वायट अपने अधिकतर मैच द फीन्ड के रूप में दिखाई देते हैं लेकिन ब्रे वायट अपने फायर फ्लाई फनहाउस किरदार में भी कुछ मैच लड़ते हुए दिखाई दे चुके हैं।
आपको बता दें, इस किरदार में ब्रे वायट ने SmackDown के एक एपिसोड और TLC 2019 में द मिज को मात दी थी। हालांकि, ब्रॉन स्ट्रोमैन Money in the Bank 2020 में ब्रे वायट को धोखे से हराने में कामयाब रहे थे। अगर वर्तमान समय की बात की जाए तो ब्रे वायट आखिरी बार WrestleMania 37 के बाद हुए Raw के एपिसोड में दिखाई दिए थे। रिपोर्ट्स की माने तो ब्रे वायट इस वक्त तनाव से गुजर रहे हैं और शायद इसी वजह से वह स्क्रीन से गायब हैं।
1- WWE सुपरस्टार फिन बैलर
![फिन बैलर और डीमन किंग](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/8272d-16211559799762-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/8272d-16211559799762-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/8272d-16211559799762-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/8272d-16211559799762-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/8272d-16211559799762-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/8272d-16211559799762-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/8272d-16211559799762-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/8272d-16211559799762-800.jpg 1920w)
फिन बैलर वर्तमान समय में WWE NXT का हिस्सा हैं, हालांकि, एक वक्त वह मेन रोस्टर का हिस्सा हुआ करते थे। मेन रोस्टर में वह अपने असली रूप के अलावा डीमन किंग कैरेक्टर में भी कम्पीट करते हुए नजर आए थे। आपको बता देंं, मेन रोस्टर में डीमन किंग अनडिफिटेड थे और उन्होंने इस रूप में सैथ रॉलिंस, बॉबी लैश्ले, एंड्राडे, बैरन कॉर्बिन, ब्रे वायट जैसे सुपरस्टार्स को हराया था।
ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: Raw में सुपरस्टार्स की हुई कमी, रोमन रेंस दिग्गज से हैं नाराज?
भले ही मेन रोस्टर में डीमन किंग को कोई हरा नहीं पाया था लेकिन NXT में समोआ जो, डीमन किंग को हराने में कामयाब रहे थे। आपको बता दें, फिन बैलर लंबे समय से डीमन किंग के किरदार में नजर नहीं आए हैं और ऐसा लग रहा है कि फिलहाल उनका इस रूप में वापसी करने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि, अगर फिन बैलर मेन रोस्टर में वापसी करते हैं तो WWE डीमन किंग और द फीन्ड के बीच ड्रीम मैच बुक कर सकती है।