3 टॉप WWE Superstars जिनपर Roman Reigns की गैरमौजूदगी में मुख्य रूप से फोकस रहने वाला है

Ujjaval
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस अभी ब्रेक पर हैं
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस अभी ब्रेक पर हैं

Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) में रोमन रेंस (Roman Reigns) के 1316 दिनों के चैंपियनशिप रन का अंत हो गया। यह ट्राइबल चीफ के करियर की सबसे बड़ी हार रही। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रोमन रेंस अब कुछ महीनों के लिए ब्रेक लेने वाले हैं। रेंस SmackDown के हालिया एपिसोड में नज़र नहीं आए और उन्हें अगले कुछ महीनों तक शोज़ के लिए एडवर्टाइज भी नहीं किया जा रहा है।

इससे साफ तौर पर पता चलता है कि WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रोमन रेंस अब कुछ महीनों तक एक्शन से पूरी तरह दूर रहने वाले हैं। उनकी गैरमौजूदगी में अन्य सुपरस्टार्स पर काफी दबाव रहेगा क्योंकि उन्हें शोज़ को अच्छा बनाने के लिए कुछ अलग करना होगा। इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनपर रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में फैंस का मुख्य रूप से फोकस रहेगा।

3- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर पर रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में फोकस रहेगा

रोमन रेंस पिछले कुछ सालों में कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार रहे हैं। उनका कैरेक्टर वर्क फैंस को पसंद आया है। पिछले साल ड्रू मैकइंटायर ने भी हील टर्न लिया और उनका यह फैसला जबरदस्त रहा। एक ओर जहां फैंस उन्हें देखकर बोर हो रहे थे, अब वो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहते हैं। स्कॉटिश स्टार ने अपने कैरेक्टर द्वारा दोबारा अच्छा मोमेंटम हासिल किया है। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में ड्रू मैकइंटायर ही कंपनी के सबसे बड़े हील हैं।

ऐसे में फैंस का ध्यान उनपर जरूर होगा। हर कोई देखना चाहेगा कि वो Raw का भार बतौर हील अपने कंधों पर कैसे लेकर चलते हैं। वो इस समय एक जबरदस्त स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं और अगर वो यहां अपने डॉमिनेंट अंदाज से काम करना जारी रखते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए बेहद अच्छी बात होगी। यह चीज़ तो तय है कि रोमन की गैरमौजूदगी में मैकइंटायर पर फैंस का फोकस मुख्य रूप से होने वाला है।

2- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कोडी रोड्स

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अपनी स्टोरी खत्म की। वो अभी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। रोमन ने इस टाइटल को अपने पास लंबे समय तक रखते हुए लिगेसी कायम की है। ट्राइबल चीफ का टाइटल रन इतना शानदार रहा है कि हर कोई अब उनकी तुलना कोडी रोड्स से करेगा।

कोडी रोड्स पर काफी दबाव होगा क्योंकि रोमन के ऐतिहासिक टाइटल रन के बाद उन्हें भी उतना ही सम्मान हासिल करना होगा। इसके लिए उन्हें लगातार अच्छे मैच देकर खुद को फाइटिंग चैंपियन साबित करना होगा। रोमन की गैरमौजूदगी में कंपनी के दूसरे सबसे बड़े सुपरस्टार कोडी रोड्स ही हैं और इसी के चलते सभी का ध्यान उनपर रहेगा। वो रोमन के बिना शोज़ का भार अपने कंधों पर संभाल पाते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

1- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का ध्यान उनपर डाल दिया है। सिकोआ ने टामा टोंगा को ब्लडलाइन फैक्शन में शामिल किया और जिमी उसो पर हमला करके उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। रोमन रेंस अभी मौजूद नहीं हैं और ब्लडलाइन में इतना बड़ा बदलाव हो गया।

इसी कारण स्टोरीलाइन रोचक बन गई है। इस समय सभी का ध्यान सोलो सिकोआ पर है। हर कोई जानना चाहता है कि उनका अगला कदम क्या होगा। देखा जाए तो रोमन की गैरमौजूदगी में सोलो का आगे आकर ट्राइबल चीफ की तरह बर्ताव करना और उनकी जगह लेना रोचक चीज़ है। पहले लगा था कि रोमन के बिना ब्लडलाइन अपना मोमेंटम खो देगा लेकिन ऐसा शायद ही होगा।

Quick Links