3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2025 के Royal Rumble मैच में Roman Reigns की वजह से बड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है

WWE
Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा (Photo: WWE.com)

Stars May Suffer Big Loss Due Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में काफी घमासान मचने वाला है। रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर जैसे बड़े स्टार्स अपनी एंट्री का ऐलान कर चुके हैं। 2020 के बाद पहली बार बड़े मुकाबले का हिस्सा रेंस बनने जा रहे हैं। फैंस इस वजह से काफी उत्साहित हैं। पॉल हेमन ने रेंस की जीत का दावा कर दिया है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें 2025 के Royal Rumble मैच में रेंस की वजह से बड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है।

Ad

#3 2025 के Royal Rumble मैच में WWE सुपरस्टार जे उसो को लग सकता है झटका

Ad

रॉयल रंबल मैच में जे उसो भी जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। पिछले एक साल में उन्होंने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। आगामी रॉयल रंबल मैच में उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है। हालांकि, उन्हें रोमन रेंस की वजह से नुकसान होने की संभावना भी है।

पिछले साल नवंबर में असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हुआ था। रंबल मैच में रोमन का साथ देने के चक्कर में जे खुद एलिमिनेट हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये उनके लिए बहुत बड़ा झटका होगा। एक तरह से कहा जाए उन्हें रेंस के साथ काम करना महंगा पड़ सकता है।

#2 क्या WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को रोमन रेंस करेंगे एलिमिनेट?

Ad

Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हार के बाद से सोलो सिकोआ के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। SmackDown के एक एपिसोड में वो आए लेकिन उन्हें फैंस ने कुछ बोलने ही नहीं दिया।

सिकोआ आगामी रॉयल रंबल मैच में उम्मीद के मुताबिक जरूर एंट्री करेंगे। सोचिए रोमन रेंस ने उन्हें तुरंत एलिमिनेट कर दिया तो क्या होगा। इसके बाद तो सोलो के सितारे और गर्दिश में चले जाएंगे। इससे आगे जाकर उन्हें तगड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है।

#1 ड्रू मैकइंटायर की हालत खराब कर सकते हैं WWE दिग्गज रोमन रेंस

Ad

Survivor Series 2024 के बाद Raw के पहले एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने वापसी की थी। इसके बाद से उनका एक ही लक्ष्य है कि असली ब्लडलाइन को धराशाई करना। वो रोमन रेंस के ऊपर भी कई बार निशाना साध चुके हैं।

आगामी रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का आमना-सामना होने की पूरी संभावना है। रोमन वहां पर ड्रू को सबक सिखाकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर सोचिए ड्रू को कितना नुकसान पहुंचेगा। उनके लिए आगे जाकर संभलना काफी मुश्किल हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications