3 टॉप WWE Superstars जिनकी कमी फैंस को Backlash France 2024 इवेंट में खलने वाली है

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और द रॉक
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और द रॉक

WWE Backlash France 2024: WWE में हर रेसलर की अपनी जगह है और उनके ना होने पर फैंस को उस सुपरस्टार की कमी महसूस होती है। WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट बैकलैश फ्रांस (Backlash France 2024) अब महज कुछ दिन दूर है और इसमें भी कई बड़े नाम दिखाई नहीं देंगे। इन सुपरस्टार्स के ना नजर आने से फैंस को निराशा जरूर होगी।

Ad

ऐसे में शो के रोमांच में कुछ कमी जरूर आएगी और फैंस उनकी कमी को स्पष्ट रूप से महसूस करेंगे। इसका पता हमें फैंस के रिएक्शन से भी चलेगा। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन नामों के बारे में बताने वाले हैं, जो WWE Backlash France 2024 में दिखाई नहीं देंगे और उनका ना होना फैंस को बहुत खलेगा।

3- WWE दिग्गज द रॉक

Ad

WWE सुपरस्टार द रॉक WrestleMania XL में आखिरी बार रिंग में मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने इसके बाद वाले Raw में आकर यह कहा था कि वह अभी रिंग से दूरी बना रहे हैं। इस दौरान उनके सामने नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स मौजूद थे। इसके बाद से वह किसी भी रूप में किसी भी स्टोरी या प्रोमो में दिखाई नहीं दिए हैं।

द रॉक का रिंग में होना ही बहुत बड़ा प्रभाव रखता है। ऐसे में जब वह रिंग या स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं तो फैंस उनके जबरदस्त प्रोमोज और साथी रेसलर्स के साथ उनके मूव्स को मिस कर रहे हैं। इस चीज की कमी फैंस को उस समय और खलेगी।

2- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस Backlash में नज़र नहीं आएंगे

Ad

सैथ रॉलिंस इस समय चोट के चलते रिंग से दूर हैं और उन्हें वापस आने में समय लगेगा। ऐसे में फैंस को उनके जबरदस्त एक्शन का लुत्फ उठाने का मौका Backlash में नहीं मिलेगा। पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रॉलिंस किसी भी कहानी को बेहद पर्सनल कर देते थे, जिससे उसका रोमांच बढ़ जाता था। ऐसे में उनका ना होना फैंस को बहुत खलेगा।

सैथ रॉलिंस का Backlash में ना होना बेहद बुरी बात है क्योंकि वह रेसलिंग इस तरीके से करते हैं कि फैंस स्तब्ध रह जाते हैं। आप ऊपर दिए गए वीडियो में उनके घुटने की इंजरी के बाद के काम को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस क्या मिस करने वाले हैं। यह ऐसा एंटरटेनमेंट है, जिसके लिए फैंस हमेशा तैयार रहते हैं।

1- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस ऐसे रेसलर हैं, जिन्होंने जब भी और जहां भी परफॉर्म किया है, वहां की ऑडियंस को अपना मुरीद बना लिया है। वह फ्रांस के लोगों को भी Backlash में अपना मुरीद बना लेते लेकिन अफसोस कि वह यहां परफॉर्म ही नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनकी कमी फैंस को जरूर खलेगी और यह हमें उस समय सभी के रिएक्शन से मालूम पड़ जाएगा।

रोमन रेंस ने 1316 दिन चैंपियन रहने के बाद WrestleMania XL में अपना टाइटल हारा था। वह अपने किरदार और काम से किस तरह प्रभावित करते हैं, उनका ट्राइबल चीफ वाला किरदार यह चीज़ तय करेगा क्योंकि इसकी बातें करते हुए फैंस अब भी नहीं थकते हैं। उन्हें रिंग से दूर हुए अभी मात्र 25 दिन हुए हैं लेकिन फैंस उन्हें अभी से मिस कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications