WrestleMania XL के कारण 4 महीने झेला दर्द, अब 8 महीनों के लिए WWE से हुई छुट्टी, दिग्गज की दर्दनाक कहानी सुनकर चौंक जाएंगे आप

WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Seth Rollins: WrestleMania XL की सफलता के बाद अब WWE ड्राफ्ट की बारी है। इस बीच कंपनी के एक बहुत बड़े सुपरस्टार की इंजरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

सैथ रॉलिंस को इस साल जनवरी में टॉर्न ACL की समस्या का सामना करना पड़ा था। उन्हें सर्जरी की जरूरत थी लेकिन वो WrestleMania XL की वजह से रूक गए। इंजरी के बावजूद उन्होंने काम किया। वो लगातार दर्द झेलते रहे लेकिन उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा।

WrestleMania XL में सबसे बेहतरीन काम रॉलिंस ने किया था। वो तीन मैचों का हिस्सा थे। नाईट 1 में उन्होंने कोडी रोड्स के साथ मिलकर द रॉक और रोमन रेंस के सामना किया था। नाईट 2 में उन्होंने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की थी। इसी दिन रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान भी उन्होंने एंट्री की थी।

बैकी लिंच ने कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि उनके पति की 16 अप्रैल को घुटने की सर्जरी हुई। हालांकि, इस पर WWE की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया। कंपनी ने अभी तक उनकी वापसी को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। Wrestling Observer Radio की रिपोर्ट में दिग्गज डेव मैल्टज़र ने कहा कि रॉलिंस करीब 6 से 8 महीने तक एक्शन से बाहर रहेंगे। अगर रॉलिंस के घुटने में बड़ा बदलाव किया गया तो फिर उन्हें लंबे समय तक बाहर रहना पड़ेगा। फैंस के लिए जरूर ये बुरी खबर है।

Ad

रिपोर्ट के अनुसार बैकस्टेज से कहा गया है कि रॉलिंस के घुटने की एक छोटी सी सर्जरी होगी। अगर ऐसा हुआ तो फिर वो 3 महीने के लिए ही बाहर रहेंगे। फिलहाल की स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि 15 बार के चैंपियन रॉलिंस लंबे समय के लिए रिंग से बाहर रह सकते हैं।

WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस ने दिया बड़ा बयान

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का बहुत जल्द WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो जाएगा। मेनिया से पहले दिए गए एक इंटरव्यू में रॉलिंस ने साफ कर दिया था कि वो WWE के साथ बने रहेंगे। Fightful को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था,

ये सब लिखित रूप से है। हम एक नई डील करने जा रहे हैं। कुछ ना कुछ काम होने वाला है। WWE मेरा घर है। मुझे ये जगह बहुत पसंद है। मुझे ये बिजनेस बहुत पसंद है। मैं आपके साथ समय बिताना चाहता हूं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications