पॉल हेमन रेसलिंग जगत का बड़ा नाम है। उनके पास शोज़ को अच्छा बनाने का तरीका है, उन्हें प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे चतुर व्यक्तियों में से एक कहा जा सकता है। पॉल काफी समय से WWE के साथ जुड़े हुए हैं। वो ऑन-स्क्रीन मैनेजर के रूप में नजर आते हैं वहीं बैकस्टेज भी वो काफी महत्वपूर्ण व्यक्ति है। इस समय वो रॉ ब्रांड के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर है और पिछले कुछ समय से रॉ में काफी फर्क नजर आया है। खैर, पॉल हेमन ने रेसलिंग जगत में खुद प्रसिद्धि हासिल करने के साथ ही कुछ सुपरस्टार्स को शीर्ष पर पहुंचाया है। Matt Riddle Discusses Backstage Encounter With Brock Lesnar & Paul Heyman At Royal Rumble https://t.co/cd3CSlJY3v pic.twitter.com/WpousXwSw7— WrestleZone on Mandatory (@WRESTLEZONEcom) June 5, 2020ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने पुश मिलने के पहले खराब बुकिंग का सामना कियाउन्होंने मैनेजर और साथी सुपरस्टार के रूप में अन्य रेसलर को बड़ा और अच्छा दिखाने में मदद की है। इस समय भी वो ब्रॉक लैसनर की मैनेजर के रूप में आते है। खैर, हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें पॉल हेमन ने टॉप स्टार बनाया। 3. पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन रॉब वैन डैमRVDRob Van DamMr Monday Night pic.twitter.com/XkmewqujTw— Tre 🌈✝️🏈♌🎮💟 (@TreABriscoe96) June 6, 2020पॉल हेमन ECW को चला रहे थे और उन्होंने यहां रॉब वैन डैम को ब्रांड का फेस बनाने का निर्णय लिया और कई हद तक ये निर्णय सही साबित हुआ। पॉल हेमन ने उन्हें टॉप स्टार की तरह दिखाया। इसी वजह से WWE में भी रॉब वैन डैम को जबरदस्त सफलता मिली। पॉल हेमन ने उन्हें अलग तरीके से बुक किया, इस वजह से जबरदस्त पुश मिलने के बाद भी रॉब वैन डैम को बू का सामना नहीं करना पड़ रहा था। साथ ही हेमन ने रॉब वैन डैम को अपने अनुसार चीज़ें करने की छूट दी थी क्योंकि उन्हें इस स्टार पर भरोसा था। ये भी पढ़ें:- 3 नए WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में सबको प्रभावित किया