WWE को रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। हर कोई इस कंपनी में आकर काम करना चाहता है। WWE में काम करने वाला हर एक सुपरस्टार पूरी दुनिया में प्रसिद्ध होता है और उसे भारी मात्रा में पैसा मिलता है। WWE ने आना उतना आसान नहीं है।सुपरस्टार्स को जबरदस्त ट्रेनिंग करनी होती हैं। रेसलिंग स्किल्स और लुक्स होने के साथ ही सुपरस्टार्स के पास अच्छी माइक स्किल्स और अन्य चीज़ें भी होना जरुरी होती हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स है जो आते ही काफी सफल हो गए वहीं कुछ सुपरस्टार्स कम टैलेंट और खराब कैरेक्टर की वजह से ज्यादा सफल नहीं हो पाए।Wrestling without Zelina Vega is not wrestling. She was the pearl of this company...@Zelina_VegaWWE pic.twitter.com/nJCNkMkEx6— Anastasia Johnson (@ao_johnson_) November 21, 2020ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो सभी को चौंकाते हुए WWE छोड़कर गए और वापसी करने से इनकार कर दियाWWE समय-समय पर कई सुपरस्टार्स को रिलीज करता है। 2020 में भी कुछ सुपरस्टार्स ने WWE में अपनी जॉब खो दी और फैंस के लिए ये काफी ज्यादा शॉकिंग था। किसी ने नहीं सोचा था कि ये सुपरस्टार्स रिलीज हो जाएंगे लेकिन अंत में ऐसा देखने को मिला। इसलिए हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें WWE ने निकालकर सबको सरप्राइज कर दिया।3- पूर्व WWE स्टार जेलिना वेगाMore On Zelina Vega Being Denied Request To Meet With Vince McMahon Following Her Firing https://t.co/Hephmwukwa pic.twitter.com/zjiY1ppswd— eWrestlingNews.com (@ewrestlingnews) November 21, 2020जेलिना वेगा के लिए साल 2020 काफी अच्छा रहा था। उन्हें मेन रोस्टर पर काफी ज्यादा सफलता मिल रही थीं। मैनेजर के रूप में वो एंड्राडे को आगे लाने के साथ ही खुद भी नाम कमा रही थीं। उन्हें इस दौरान कई बारे विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन में भी आने का मौका मिला था। बाद में WWE ने उन्हें पुश देने के लिए सिंगल्स स्टार के रूप में SmackDown में ड्राफ्ट कर दिया था।इसके बावजूद अचानक से उन्हें रिलीज कर दिया गया। दरअसल, वो WWE में यूनियनाइजेशन लाने की मांग कर रही थीं। WWE ने इसके साथ ही सुपरस्टार्स के स्ट्रीमिंग और अन्य एकाउंट्स पर भी नजर रखने का निर्णय लिया था। ऐसे में वेगा इसके खिलाफ थीं। इस वजह से उन्हें अचानक से WWE ने रिलीज कर दिया। ये काफी ज्यादा चर्चा विषय बना था।ये भी पढ़ें:- 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में हील टर्न लेते हुए चौंकाया और उसके पीछे का कारण