3 WWE Superstars जो Night of Champions 2023 में वापसी करके सभी को चौंका सकते हैं

..
WWE Night of Champions में होंगी कुछ चौंकाने वाली वापसी
WWE Night of Champions में होंगी कुछ चौंकाने वाली वापसी

Night of Champions 2023: WWE नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) का आयोजन जेद्दाह, सऊदी अरब के सुपरडोम में 27 मई को होगा। कंपनी ने आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कुछ मैचों का ऐलान कर दिया है। मिडिल ईस्ट में होने जा रहे शो में कई बड़े सुपरस्टार्स के शामिल होने की संभावना है।

Ad

कई ऐसे स्टार्स हैं जो लंबे समय से चोट या किसी वजह से स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन का हिस्सा नहीं बने हैं। सऊदी अरब उनकी वापसी की बढ़िया जगह साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो Night of Champions 2023 में वापसी कर सभी को चौंका सकते हैं।

3- WWE Night of Champions 2023 में Alexa Bliss की वापसी हो सकती है

Ad

पूर्व WWE विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस लंबे समय से कंपनी से दूर हैं। वो आखिरी बार इस साल की शुरुआत में हुए Royal Rumble 2023 PLE में बियांका ब्लेयर के खिलाफ दिखी थीं, जहां उन्हें Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा था। फैंस भी अब ब्लिस को जल्द ही टीवी पर देखना चाहते होंगे।

हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एलेक्सा 27 मई को होने वाले Night of Champions PLE में दिख सकती हैं। हालांकि, वो आने के बाद क्या करेंगी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ब्लिस शायद EST के खिलाफ फिर से स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकती हैं।

2- ड्रू मैकइंटायर

Ad

अगर बैकस्टेज खबरों की मानें तो ड्रू मैकइंटायर का कंपनी में भविष्य अभी साफ नहीं है। WWE और ड्रू के बीच कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इसके बावजूद हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कंपनी स्कॉटिश वॉरियर के हील टर्न और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के खिलाफ स्टोरीलाइन को प्लान कर रही है।

सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स Night of Champions 2023 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में एक-दूसरे से टकराएंगे। कुछ खबरों की मानें, तो कंपनी सैथ को नया वर्ल्ड चैंपियन बनाने की तैयारी कर चुकी है। यह संभव है कि सैथ रॉलिंस के वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद हील ड्रू मैकइंटायर उनपर हमला कर वापसी करें।

1- पूर्व WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन

youtube-cover
Ad

कई लोग ये अनुमान लगा रहे थे कि पूर्व WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन WrestleMania 39 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन चोट के कारण लगभग एक साल से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। WWE Night of Champions PLE द वाईपर की वापसी के लिए शानदार जगह साबित हो सकती है।

रोमन रेंस और द ब्लडलाइन के कारण रैंडी ऑर्टन को करियर खत्म कर देने वाली चोट का सामना करना पड़ा था। रोमन जल्द ही यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे करने वाले हैं। वो Night of Champions 2023 में सोलो सिकोआ के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियंस को चुनौती देते हुए दिखेंगे। यह हो सकता है कि ऑर्टन शो में वापसी कर रोमन पर हमला करें और उनके टैग टीम चैंपियन बनने के इरादों पर पानी फेर दें। इसके बाद फैंस को रोमन रेंस और रैंडी ऑर्टन के बीच स्टोरीलाइन देखने मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications