3 WWE Superstars जिनकी वापसी इस हफ्ते Raw या SmackDown में हो सकती है

WWE सुपरस्टार्स जिनकी वापसी से धमाल हो सकता है (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार्स जिनकी वापसी से धमाल हो सकता है (Photos: WWE.com)

WWE Superstars Can Return Raw or SmackDown This Week: WWE के कई सुपरस्टार्स इस समय या तो चोट के कारण या फिर स्टोरी की वजह से रिंग से दूर हैं। इनमें से कुछ की वापसी को लेकर फैंस लगातार आवाज करते रहते हैं लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में यह उम्मीद बनी रहती है कि वह जल्द से जल्द वापस आ सकते हैं। वह किस सप्ताह और किस इवेंट में वापसी करेंगे, यह कोई नहीं बता सकता है।

एक नए सप्ताह के साथ फिर उम्मीदों का बाजार तेज है कि कुछ सुपरस्टार्स फैंस को चौंकाते हुए रिंग में वापस आ सकते हैं। अब यह वापसी इस हफ्ते Raw और SmackDown में होगी या नहीं, इसका सिर्फ कयास लगाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन WWE रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी वापसी इस हफ्ते Raw या SmackDown में हो सकती है।

#3 पूर्व WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर किसी भी शो में चौंकाने वाली वापसी कर सकती हैं

शार्लेट फ्लेयर दिसंबर 2023 में ओस्का के साथ एक मैच लड़ रही थीं, जहां वह अपने MCL, ACL और मेनिस्कस को चोटिल कर बैठी थीं। इसके चलते उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी और उसके बाद से रिकवरी कर रही हैं। शार्लेट भले ही WrestleMania XL से पहले हुए WWE Hall of Fame में नजर आई थीं लेकिन उन्हें रिंग में नहीं देखा गया है।

द क्वीन वापस आकर अपने लिए एक स्टोरी शुरू कर सकती हैं। वह ऐसा किसी भी शो में आकर कर सकती हैं, क्योंकि इस साल हुए ड्राफ्ट के समय वह चोटिल थीं और इसलिए उन्हें इसका हिस्सा नहीं बनाया गया था। वह फ्री एजेंट हैं और उनके पास किसी भी शो में जाने का पूरा अधिकार है। डैमेज कंट्रोल भले ही इस समय Raw का हिस्सा हैं लेकिन उनकी पूर्व लीडर बेली के पास WWE विमेंस चैंपियनशिप है, जिसे शार्लेट अपने नाम करना चाहेंगी।

#2 जिमी उसो हैरान करने वाली वापसी करते हुए WWE SmackDown का रोमांच बढ़ा सकते हैं

जिमी उसो पर WrestleMania XL के बाद हुए SmackDown में टामा टोंगा ने डेब्यू करते हुए हमला कर दिया था। वह इसके चलते चोटिल हो गए थे और रिंग से दूर थे। उनकी वापसी की उम्मीद कुछ सप्ताह पहले हुए ब्लडलाइन एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी के दौरान की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। इससे उलट सोलो और ब्लडलाइन ने मिलकर पॉल हेमन पर हमला कर दिया था।

जिमी उसो चाहें तो SmackDown में उस समय वापसी कर सकते हैं, जब टामा टोंगा रिंग में हों या आने वाले हों। ऐसी स्थिति में उनके पास सोलो सिकोआ के राइट हैंड मैन पर हमला करने का पूरा मौका होगा। इसके बाद जब ब्लडलाइन उनपर हमला करती है या करना चाहती है, तो उस समय रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स बाहर आ सकते हैं। वैसे जिमी अगर बिना किसी की मदद के हमला करके बच निकलें, तो उससे स्टोरी मजेदार हो जाएगी।

#1 रिया रिप्ली के पास WWE Raw में वापस आने के कई कारण हैं

रिया रिप्ली भी शार्लेट की तरह एक फ्री एजेंट हैं पर उनके साथ एक ग्रुप और स्टोरी है जिसके चलते उनके लिए WWE Raw में वापसी करना ही सही होगा। वह वापस आकर द जजमेंट डे के बिखरे हुए हिस्सों को वापस ला सकती हैं। रिया इस समय किस रोल में आएंगी यह कोई नहीं बता सकता है। उनकी इंजरी का क्या हाल है, यह उनके वापस आने पर ही पता चलेगा।

इसके साथ ही वह लिव मॉर्गन के साथ अपनी स्टोरी को शुरू कर सकती हैं। लिव ने रिया के जाने के बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो और द जजमेंट डे पर अपना प्रभाव डालने का प्रयास किया है। इसके चलते चीजें थोड़ी बदल गई हैं लेकिन रिया वापस आकर इसको ठीक कर सकती हैं। इस वापसी से हमें कुछ अच्छी स्टोरी देखने को मिलेगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications