पिछले कुछ सालों में डब्लू डब्लू ई (डब्ल्यू डब्ल्यू ई) को रेटिंग्स का काफी नुकसान हुआ है और विंस मैकमैहन ने इसका कारण सुपरस्टार्स के चोटिल होना बताया था। पिछले साल रोमन रेंस कुछ समय के लिए WWE को छोड़कर चले गए थे क्योंकि उन्हें कैंसर हो गया था।
फैंस को लगा कि वह अगले कुछ सालों तक नजर नहीं आएँगे लेकिन इस साल डॉक्टर्स ने उन्हें रेसलिंग करने की इजाजत दे दी। हालाँकि ऐसा सभी रेसलर्स के लिए नहीं कहा जा सकता है। कुछ रेसलर्स ने अभी भी अपनी वापसी नहीं की है और ऐसा किसी चोट या WWE के साथ चल रही परेशानियों के कारण हो सकता है।
यह भी पढ़े: डेनियल ब्रायन के करियर से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई
आइये जानें ऐसे 3 सुपरस्टार्स के बारे में, जो इस साल अपनी वापसी कर सकते हैं और 2 जो अगले साल से पहले रिंग में लड़ते हुए नजर नहीं आएँगे।
#5 इस साल वापसी कर सकती हैं: रोंडा राउजी
![à¤à¤¸ साल हॠसà¤à¤¤à¥ हॠरà¥à¤à¤¡à¤¾ राà¤à¤à¥ à¤à¥ वापसà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0f605-15643145639266-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0f605-15643145639266-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0f605-15643145639266-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0f605-15643145639266-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0f605-15643145639266-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0f605-15643145639266-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0f605-15643145639266-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0f605-15643145639266-800.jpg 1920w)
रोंडा राउजी ने साल 2018 के विमेंस रॉयल रंबल मैच के बाद अपना डेब्यू किया था और इसके बाद से वह विमेंस डिवीज़न की सबसे बड़ी रेसलर बन गईं। उनकी पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखते हुए WWE ने उन्हें रॉ विमेंस चैंपियन भी बना दिया लेकिन इस टाइटल को उन्होंने इस साल बैकी लिंच के खिलाफ रेसलमेनिया 35 में गंवा दिया।
इस मैच के दौरान राउजी को चोट लग गई और इस कारण वह WWE में लड़ते हुए नहीं दिख रही हैं। कई फैंस को लगा था कि रोंडा अब रिंग में दोबारा लड़ते हुए नजर नहीं आएंगी लेकिन अफवाहों के अनुसार, पूर्व विमेंस चैंपियन इस साल के अंत तक WWE में अपनी वापसी कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पॉल हेमन अब रॉ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और उन्हें हेमन के साथ काम करना पसंद है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 इस साल वापसी कर सकती हैं: मिकी जेम्स
![यॠà¤à¥à¤®à¥à¤¸ à¤à¥ फà¥à¤à¤¸ à¤à¥ लिठà¤
à¤à¥à¤à¥ à¤à¤¬à¤° हà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d9f04-15643146926859-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d9f04-15643146926859-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d9f04-15643146926859-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d9f04-15643146926859-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d9f04-15643146926859-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d9f04-15643146926859-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d9f04-15643146926859-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d9f04-15643146926859-800.jpg 1920w)
मिकी जेम्स इस समय चोटिल हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया जिससे फैंस को लगा कि जेम्स अब दोबारा लड़ते हुए नजर नहीं आएंगी। हालाँकि एक नई रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व विमेंस चैंपियन अगले साल अप्रैल 2020 के बाद रिंग में दोबारा लड़ सकती हैं। अब ये देखना होगा कि WWE जेम्स को रेसलमेनिया में लड़ने देती है या फिर नहीं।
#3 अगले साल वापसी करेंगी: साशा बैंक्स
![साशा बà¥à¤à¤à¥à¤¸ à¤à¥ फà¥à¤à¤¸ मिस à¤à¤° रहॠहà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/83b71-15643147337449-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/83b71-15643147337449-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/83b71-15643147337449-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/83b71-15643147337449-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/83b71-15643147337449-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/83b71-15643147337449-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/83b71-15643147337449-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/83b71-15643147337449-800.jpg 1920w)
साशा बैंक्स रेसलमेनिया में अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हारने के बाद से ही WWE में नजर नहीं आई हैं। अफवाहों के अनुसार, बैंक्स और WWE के बीच हालत अब अच्छे हो रहे हैं और जल्द ही बैंक्स अपनी वापसी कर सकती हैं। एक बात फैंस को ध्यान में रखनी चाहिए कि द बॉस की वापसी के बाद WWE उन्हें एक बड़ा पुश जरूर देगी जैसा वो अभी बैंक्स की दोस्त बेली को दे रही है।
#2 इस साल वापसी कर सकते हैं: लार्स सुलिवन
![द फà¥à¤°à¤¿à¤ à¤à¤¾ मà¥à¤¨ रà¥à¤¸à¥à¤à¤° रन फà¥à¤²à¥à¤ª रहा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd61d-15589152535596-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd61d-15589152535596-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd61d-15589152535596-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd61d-15589152535596-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd61d-15589152535596-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd61d-15589152535596-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd61d-15589152535596-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/dd61d-15589152535596-800.jpg 1920w)
लार्स सुलिवन ने रेसलमेनिया के बाद वाली रॉ में अपना डेब्यू किया लेकिन इसके कुछ समय बाद ही वह चोटिल हो गए। फाइटफ़ुल सेलेक्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुलिवन की चोट काफी गहरी है और वह अगले साल जून महीने में अपनी वापसी कर सकते हैं। हालाँकि फाइटफ़ुल के ही शॉन रॉस सैप के अनुसार, सुलिवन पहले ही ऐसी चोटों से जल्दी रिकवर हुए हैं और इस कारण उनकी वापसी पहले भी हो सकती है।
#1 अगले साल वापसी करेंगे: ल्यूक हार्पर
![हारà¥à¤ªà¤° à¤à¤²à¥à¤¦ हॠà¤
पनॠवापसॠà¤à¤° सà¤à¤¤à¥ हà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/03559-15643147415418-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/03559-15643147415418-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/03559-15643147415418-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/03559-15643147415418-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/03559-15643147415418-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/03559-15643147415418-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/03559-15643147415418-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/03559-15643147415418-800.jpg 1920w)
ल्यूक हार्पर और विंस मैकमैहन के बीच भी हालत काफी ख़राब हो गए थे। हार्पर ने कंपनी को छोड़ना चाहा था लेकिन विंस ने ऐसा होने नहीं दिया। फैंस को ऐसा लगा था कि अब हार्पर WWE में दोबारा नजर नहीं आएँगे लेकिन अफ़वाहों के अनुसार, उन्होंने बाकि रेसलर्स के साथ ट्रैवल करना शुरू कर दिया है और जल्द ही अपनी वापसी कर सकते हैं।