3 WWE सुपरस्टार्स जो NXT में वापस जा चुके हैं और 2 जिन्हें वापस चला जाना चाहिए 

WWE सुपरस्टार फिन बैलर और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार फिन बैलर और रोमन रेंस

NXT की शुरुआत एक दशक पहले हुई थी और पहले उसे WWE टफ इनफ की तरह टैलंट कॉन्टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि WWE ने इसे डेवलेपमेंटल ब्रांड में बदल दिया है और पिछले कुछ सालों में मौजूदा समय के कई बड़े सुपरस्टार्स दिए हैं। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, बैकी, ब्रे वायट जैसे स्टार्स NXT से ही आए हैं।

Ad

पिछले कुछ सालों में NXT तीसरा बड़ा ब्रांड बन चुका है और इसकी तुलना रॉ एवं स्मैकडाउन से की जाती है। पिछले साल सर्वाइवर सीरीज में NXT ने ट्रिपल ब्रांड मैच में पूरी तरह से डोमिनेट किया। इसी के साथ हमने कई WWE सुपरस्टार्स को NXT में वापस जाते हुए देखा है।

यह भी पढ़ें: पहले 10 NXT चैंपियंस, जानिए अब वह कहां हैं ?

इस लिस्ट में हम WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो NXT में वापस जा चुके हैं और जिन्हें चला जाना चाहिए।

WWE Dhamaal League को आप हर रोज शाम 4 बजे सोनी टेन 1 (इंग्लिश) और सोनी टेन 3 (हिंदी) पर देख सकते हैं।

#) WWE सुपरस्टार एंबर मून (NXT में वापस जा चुकी हैं)

एंबर मून
एंबर मून

2018 में हुए रेसलमेनिया 34 के बाद एंबर मून को मेन रोस्टर में प्रमोट किया गया और उन्होंने नाया जैक्स के साथ टीम बनाते हुए शानदार डेब्यू भी किया। हालांकि वो मेन रोस्टर में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं और पिछले साल उन्हें एंकल इंजरी हुई, जिसके कारण वो एक्शन से दूर रहीं। उन्होंने NXT TakeOver:31 इवेंट में चौंकाने वाली एंट्री की थीं।

Ad

एंबर मून पूर्व NXT विमेंस चैंपियन हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके करियर का सबसे सफल समय NXT में ही आया था। वो अप्रैल 2018 में शायना बैजलर के खिलाफ अपने टाइटल को हार गई थीं।

यह भी पढ़ें: WWE के 5 बड़े सुपरस्टार्स और NXT TakeOver में उनके द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर नजर

#) रिकोशे (NXT में चला जाना चाहिए)

रिकोशे
रिकोशे

रिकोशे ने अपने करियर का सबसे अच्छा समय NXT में बिताया, जहां उन्होंने फैंस को अपनी एजिलिटी और हाई-फ्लाइंग मूव्स से काफी प्रभावित किया। वो पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन रहे हैं, जिसे वो एडम कोल को हराकर जीते थे। रिकोशे ने 2019 की शुरुआत में NXT को छोड़ दिया था और तब से वो अभी तक मेन रोस्टर का हिस्सा हैं।

Ad

मेन रोस्टर में एक समय रिकोशे यूएस चैंपियन भी रहे हैं। वो इस बीच Super ShowDown इवेंट में ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर चुके हैं। वो इस समय रॉ का हिस्सा हैं, लेकिन उनके लिए WWE के पास कोई स्टोरीलाइन नहीं है। रिकोशे को माइकस्किल्स के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा और इसी वजह से NXT में जाने से उन्हें फायदा हो सकता है।

या तो उन्हें मुस्तफा अली की तरह मेकओवर की जरूरत है और अगर ऐसा नहीं होता है कि हाई-फ्लायर के लिए चीजें अच्छी नजर नहीं आ रही हैं।

#) शेन थॉर्न (NXT में चले गए हैं)

WWE
शेन थॉर्न

फैंस को याद होगा कि शेन थॉर्न इस साल की शुरुआत में मेन रोस्टर में थोड़ा समय बिता चुके हैं। उन्होंने ब्रैंडन विंक के साथ टीम बनाकर Raw में डेब्यू किया और स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथ मैच लड़ा था। वो मैच हार गए थे, लेकिन उन्होंने MVP के साथ एलायंस बनाया।

Ad

हालांकि यह ग्रुप ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला और MVP इस समय हर्ट बिजनेस का हिस्सा हैं। इस टीम के रॉ में नजर नहीं आने के बाद यह बात पता चली कि शेन थॉर्न NXT में जा चुके हैं। NXT में थॉर्न ने ब्रॉनसन रीड के साथ सिंगल्स मैच लड़ा और उस हार के बाद अब वो स्लैपजैक के नाम से जाने जाते हैं और इस समय रॉ में रेट्रीब्यूशन का हिस्सा हैं।

#) शिंस्के नाकामुरा (NXT में चला जाना चाहिए)

शिंस्के नाकामुरा
शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा उन NXT सुपरस्टार्स में शामिल हैं, जिन्हें मेन रोस्टर में सही से इस्तेमाल नहीं किया गया। फिन बैलर की तरह नाकामुरा NXT में काफी सफल रहे थे और यहां तक कि उन्होंने ब्रांड टाइटल को दो बार जीता भी। नाकामुरा ने 2018 रॉयल रंबल को जीता था, लेकिन रेसलमेनिया 34 में वो एजे स्टाइल्स को हराने में कामयाब नहीं हुए थे।

Ad

नाकामुरा अभी तक WWE की मुख्य चैंपियनशिप को जीत नहीं पाए हैं। शिंस्के नाकामुरा को मिडकार्ड में भेज दिया गया और वो ज्यादा कुछ नहीं कर रहे हैं। शिंस्के नाकामुरा को NXT में जाने से फायदा हो सकता है। वो अपने करियर का अंत NXT में शानदार मैच के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ समय के लिए NXT में जाकर और फिर मेन रोस्टर में वापसी कर सकते हैं।

#) फिन बैलर (NXT में वापस चले गए हैं)

फिन बैलर
फिन बैलर

फिन बैलर NXT में काफी सफल रहे थे और NXT चैंपियनशिप को जीता भी था। इसके बाद 2016 में वो मेन रोस्टर का हिस्सा बन गए और वो समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को हराकर पहले यूनिवर्सल चैंपियन भी बने थे। हालांकि चोटिल होने के कारण उन्हें अपनी चैंपियनशिप को छोड़ना पड़ा था।

Ad

इसके बाद फिन बैलर मेन रोस्टर का हिस्सा रहे और 2019 समरस्लैम में फीन्ड के खिलाफ उन्हें हार मिली। फिन बैलर NXT में नजर आए थे और उन्होंने जॉनी गार्गानो एवं टॉमैसो सिएम्पा के ऊपर अटैक किया था। बैलर ने हाल ही में एडम कोल को हराते हुए NXT चैंपियनशिप को एक बार फिर जीता।

अभी यह कहना मुश्किल है कि फिन बैलर Raw या SmackDown में वापसी करेंगे, लेकिन फैंस को उनकी वापसी का इंतजार होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications