WWE में पिछले 4 सालों में हुई 3 दिग्गजों की वापसी जिन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा 

WWE सुपरस्टार जिन्होंने वापसी करके चौंका दिया
WWE सुपरस्टार जिन्होंने वापसी करके चौंका दिया

WWE superstars return fans happy: WWE की यह बात खास है कि फैंस हर समय किसी सुपरस्टार की वापसी की उम्मीद करते रहते हैं। अब वह वापसी होती है या नहीं, वह अलग बात है लेकिन जब भी कोई भी सुपरस्टार रिंग में वापसी करता है तो फैंस खुशी से नाच उठते हैं।

2020 में जब पैंडेमिक आया तो फैंस रिंग के पास नहीं आ सकते थे लेकिन फिर भी वह एंटरटेन हो रहे थे। इसके बाद समय बदला और जब वह वापस आए तो उसके बाद रेसलर्स ने भी वापसी की। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी तीन दिग्गजों की वापसी के बारे में बताने वाले हैं जिनको देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था।

#3 WWE Money in the Bank 2021 में जॉन सीना का म्यूजिक बजते ही फैंस हो गए थे काफी खुश

फैंस का रिएक्शन उस समय बढ़ जाता है जब उनका कोई पसंदीदा रेसलर वापस आता है। ऐसा ही कुछ 2021 के Money In The Bank के अंतिम पलों में हुआ था। रोमन रेंस ने ऐज को हराने के बाद प्रोमो दिया, जिसे फैंस ने देखा और उसके बाद एकदम से सीनेशन लीडर का थीम सॉन्ग बज उठा था।

उस समय मिले पॉप से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सीना फैंस के कितने प्रिय हैं। जॉन ने वापसी की, फैंस को देखा और अपना यू कांट सी मी वाला सिग्नेचर स्टाइल किया और रिंग में आकर रोमन रेंस को कंफ्रंट किया। यह ऐसी वापसी थी जिसको देखते ही फैंस झूम उठे थे और इसके पीछे का मुख्य कारण था कि सीना WrestleMania 36 के बाद पहली बार कंपनी में दिखाई दिए थे।

#2 WWE में 6 साल बाद वापसी कर रहे कोडी रोड्स के आते ही फैंस झूम गए थे

कोडी रोड्स ने जब WrestleMania 38 में वापसी की तो उस समय फैंस खुशी से झूम उठे थे। उन्होंने वापसी करके सैथ रॉलिंस के साथ मैच लड़ा था और उसमें जीत दर्ज की। यह दूसरा ऐसा पल है जो सबसे खास है और 2020 के बाद हुआ है।

आपको बता दें कि अमेरिकन नाईटमेयर ने साल 2016 में WWE को छोड़ दिया था और इसके बाद इंडिपेंडेट सर्किट में अपना नाम कमाया। AEW को छोड़ने के बाद 2022 में उन्होंने एक बार फिर WWE का रुख किया और फैंस को खुश होने का मौका दिया। मौजूदा समय में वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं।

#1 WWE Survivor Series में सीएम पंक को वापस देखकर फैंस हो गए थे हैरान

सीएम पंक ने जब Survivor Series 2023 में वापसी की थी तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। पंक का कंपनी के साथ जो इतिहास रहा है, उसे देखते हुए उनकी वापसी की उम्मीद किसी को नहीं थी। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने शो खत्म होने से कुछ मिनट पहले धमाकेदार वापसी करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया था।

सीएम पंक ने साल 2014 में तमाम विवादों के बाद WWE को छोड़ दिया था और इस बीच 2021 में उन्होंने AEW के जरिए रेसलिंग में वापसी की थी। हालांकि, वहां भी विवाद ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और पिछले साल उनका सफर वहां से भी समाप्त हो गया। आखिरकार पंक ने एक बार फिर WWE में वापसी करके फैंस को खुश होने का मौका दिया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications