3 WWE Superstars जिन्हें रिटायरमेंट से पहले Roman Reigns के खिलाफ एक मैच जरूर लड़ना चाहिए

Ujjaval
कुछ WWE स्टार्स को रोमन रेंस के खिलाफ जरूर नज़र आना चाहिए (Photo: WWE.com)
कुछ WWE स्टार्स को रोमन रेंस के खिलाफ जरूर नज़र आना चाहिए (Photo: WWE.com)

Superstars Who Should Face Roman Reigns Before Their Retirement: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। कई नए स्टार्स को रेंस के साथ काम करके फायदा हुआ है। इसी बीच कुछ दिग्गज भी रोमन के खिलाफ आकर अपना खोया हुआ मोमेंटम दोबारा हासिल करने में सफल हुए हैं।

इस समय WWE में कुछ ऐसे दिग्गज हैं, जो अपने रिटायरमेंट के करीब हैं। ऐसे में उन्हें करियर का अंत करने से पहले रोमन के खिलाफ जरूर लड़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 WWE स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रिटायरमेंट से पहले रोमन रेंस के साथ एक आखिरी मैच जरूर लड़ना चाहिए।

3- WWE में रिटायरमेंट से पहले एजे स्टाइल्स का रोमन रेंस से मुकाबला जरूर होना चाहिए

youtube-cover

एजे स्टाइल्स ने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि उनका रिटायरमेंट करीब है। आने वाले कुछ सालों में वो रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं और ऐसे में उन्हें एक बार रोमन रेंस के खिलाफ जरूर लड़ना चाहिए। WWE में डेब्यू के बाद रोमन असल में एजे के शुरुआती विरोधियों में से एक थे। दोनों की स्टोरीलाइन को उस समय फैंस ने काफी पसंद किया था।

2016 में रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स के बीच आखिरी सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इसके बाद से फैंस उन्हें फिर से सिंगल्स मुकाबले में आमने-सामने देखने की इच्छा रख रहे हैं। इसी वजह से एजे स्टाइल्स को रिटायरमेंट से पहले रोमन रेंस के खिलाफ रिंग में जरूर नज़र आना चाहिए। फैंस दोनों को सालों बाद वन ऑन वन मैच में देखकर जरूर खुश होंगे।

2- WWE दिग्गज जॉन सीना को रिटायरमेंट से पहले एक बार रोमन रेंस के साथ जरूर लड़ना चाहिए

youtube-cover

जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है। फैंस को दोनों की दुश्मनी हमेशा पसंद आई है। सीना ने कभी भी रोमन को सिंगल्स मैच में नहीं हराया है। हालिया Money in the Bank द्वारा सीना ने ऐलान किया कि वो 2025 के अंत में रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में उन्हें रोमन के खिलाफ आकर एक बार तो उन्हें हराने का प्रयास करना चाहिए।

जॉन सीना जरूर नए स्टार्स को आगे लाना चाहेंगे लेकिन उन्हें इसी बीच कुछ ऐसे काम भी करने होंगे, जो वो कभी नहीं कर पाए। फैंस जिस तरह उन्हें 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतते हुए देखना चाहते हैं, वैसे ही वो रोमन के खिलाफ भी सीना को लड़ता हुआ देखना चाहेंगे। दोनों पूर्व दुश्मन आसानी से दुनिया के किसी भी एरीना को अपने नाम पर सोल्डआउट करने का दम रखते हैं। इस मुकाबले के द्वारा WWE को भी तगड़ा फायदा होगा।

1- द रॉक को रिटायर होने से पहले WWE में रोमन रेंस से मैच जरूर लड़ना चाहिए

youtube-cover

द रॉक ने इस साल रिंग में वापसी करके चौंका दिया। वो रोमन रेंस के साथ टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के खिलाफ WrestleMania XL प्रीमियम लाइव इवेंट की नाईट 1 में नज़र आए थे। रॉक फिल्मों में व्यस्त रहते हैं और इसी वजह से उनका WWE में हर साल लड़ना मुश्किल होगा। रॉक ने मुख्य रूप से रोमन से लड़ने के लिए ही वापसी की थी लेकिन फिर प्लान में बदलाव हो गया।

अब लग रहा है कि रॉक का कोडी रोड्स से भी मैच होगा। हालांकि, फैंस आगे जाकर रॉक और रोमन को आमने-सामने देखना चाहेंगे। रॉक को अपने रिटायरमेंट से पहले रोमन के खिलाफ जरूर मैच लड़ना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फैंस बहुत ज्यादा निराश हो जाएंगे क्योंकि यह मौजूदा समय में रेसलिंग जगत का सबसे बड़ा ड्रीम मैच है। WWE को रॉक के रिटायरमेंट से पहले उनका रोमन से सामना जरूर कराना होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications