प्रोफेशनल रैसलिंग में द अंडरटेकर कितना बड़ा नाम है, यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। पिछले तीन दशकों से WWE में रैसलिंग कर रहे अंडरटेकर अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। इस बात की अफवाहें काफी तेजी से चल रही हैं कि 2019 में अंडरटेकर रिंग से रिटायरमेंट ले सकते हैं।
ये भी पढ़े: 5 WWE सुपरस्टार्स जो बहुत जल्दी रिटायर हो गए
इतने सालों से इस बिजनेस का हिस्सा रहने के बाद यह आम बात है कि यहां कई रैसलर्स उनके दोस्त होंगे। हालांकि जरूरी नहीं सभी रैसलर्स उन्हें पसंद करते हों और वह भी उनके दोस्त हों। इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो अंडरटेकर के दोस्त हैं और 2 जो शायद नहीं हैं।
दोस्त हैं: जेबीएल
समरस्लैम 2004 में जेबीएल ने WWE चैंपियनशिप के लिए हुए मुकाबले में अंडरटेकर को हराया था। इसके बाद नो मर्सी में एक बार फिर जेबीएल ने अंडरटेकर को मात दी। कई फैंस का मानना था कि यहां से जेबीएल और अंडरटेकर के बीच कुछ सही नहीं रहेगा।
लेकिन सच बात यह है कि असल जिदंगी में जेबीएल और अंडरटेकर बहुत अच्छे दोस्त हैं। अंडरटेकर जब मिशेल मैक्कूल के साथ शादी कर रहे थे, उस दौरान जेबीएल खासतौर पर वहां मौजूद थे।
Get WWE News in Hindi Here