एक प्रोफेशनल रैसलर होना बिल्कुल भी आसान बात नहीं है। एक रैसलर को फैंस के मनोरंजन के लिए अपने शरीर को कितनी तकलीफ देनी पड़ती है यह हम सब अच्छी तरह से जानते हैं। कई बार रैसलर्स को मुकाबलों के दौरान ऐसी चोटों का सामना करना पड़ता है जिससे उनका करियर खत्म हो जाता है।
ये भी पढ़ें: WWE के 10 सुपरस्टार्स जिनकी उम्र बेहद कम है
WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हुए जिन्हें चोटो के कारण जल्द ही रैसलिंग से रिटायरमेंट लेनी पड़ी। इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं WWE के उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE से बहुत जल्दी रिटायर हो गए।
ट्रिश स्ट्रेटस
इसमें कोई शक नहीं है कि ट्रिश स्ट्रेटेस सभी समय की सबसे शानदार WWE सुपरस्टार रही हैं। WWE में उनके करियर पर एक नज़र डाले तो उन्होंने 7 बार विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उनके मुकाबलों के दौरान उनका क्लास देखने को मिलता था।
हालांकि इन सबके बीच सबसे दुखद पल तब आया जब ट्रिश स्ट्रेटेस ने केवल 30 साल की उम्र में रिंग से रिटायरमेंट ले ली। उनके अचानक से लिए गए रिटायरमेंट ने सभी फैंस को हैरान कर दिया। WWE में विमेंस डिवीजन में उनके योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता है।
Get WWE News in Hindi Here