जानिए कौन से 3 WWE Superstars हैं जो शादी से पहले पेरेंट्स बनें

WWE, Roman Reigns,
WWE फैंस को रोमन रेंस की वापसी का इंतजार है (Photo: WWE.com)

WWE Superstars Become Parents without Marriage: WWE सुपरस्टार्स का शेड्यूल काफी व्यस्त होता है। वो समय के साथ प्रोफेशनल और निजी जिंदगी के बीच तालमेल बैठाना सीख जाते हैं। कई सुपरस्टार्स को WWE में ही अपना लाइफ पार्टनर मिल जाता है। वहीं, कुछ रेसलर्स दूसरे क्षेत्र के शख्स को अपना जीवनसाथी चुनते हैं।

WWE के अस्तित्व में आने के बाद से ही कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो शादी से पहले ही माता-पिता बन गए। मौजूदा समय में भी दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में ऐसे रेसलर्स मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो शादी से पहले पेरेंट्स बनें।

3- WWE सुपरस्टार एंजेलो डॉकिंस हाल ही में शादी के बंधन में बंधे

एंजेलो डॉकिंस हाल ही में ग्रेस रूसो के साथ शादी के बंधन में बंधे। खास बात यह है कि एंजेलो की शादी में उनके टैग टीम पार्टनर मोंटेज़ फोर्ड ने प्रीस्ट की भूमिका निभाई। इन दोनों सुपरस्टार्स की टीम को स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के नाम से जाना जाता है और ये दोनों फिलहाल SmackDown ब्रांड में परफॉर्म करते हैं।

भले ही, डॉकिंस और ग्रेस अब शादी के बंधन में बंधे हैं लेकिन ये दोनों काफी समय से एक बच्चे के माता-पिता हैं। इस कपल के घर साल 2020 में बेटे का जन्म हुआ था। अब जल्द ही, एंजेलो डॉकिंस और ग्रेस रूसो के घर एक और नन्हें मेहमान का जन्म होने वाला है।

2- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ दो बच्चों के पिता हैं

सोलो सिकोआ मौजूदा समय में ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ के रूप में काफी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। सोलो असल जिंदगी में शादीशुदा हैं और उनकी वाइफ का नाम एलिमिया विलियम्स है। ये दोनों साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे और इन दोनों के दो बच्चे हैं।

सोलो सिकोआ और एलिमिया विलियम्स के दोनों बच्चों का जन्म शादी से पहले ही हो गया था। सोलो और एलिमिया के पहले बच्चे का नाम जियोन फाटू है जिसका जन्म नवंबर 2018 में हुआ था। वहीं, इन दोनों के दूसरे बच्चे का जन्म फरवरी 2021 में हुआ था। सिकोआ ने मौजूदा समय में ट्राइबल चीफ के रूप में ब्लडलाइन पर पूरी तरह कंट्रोल बना लिया है और उन्होंने SmackDown के आखिरी एपिसोड में पॉल हेमन को भी इस फैक्शन से बाहर कर दिया था।

1- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस भी शादी के पहले पिता बन गए

रोमन रेंस की वाइफ का नाम गलिना बेकर है और इन दोनों की शादी को 10 साल होने वाले हैं। रोमन अपनी वाइफ को 2005 से जानते हैं। इस कपल के घर साल 2007 में बेटी का जन्म हुआ था जिसका नाम जोएल अनोआ'ई है। बता दें, रेंस और बेकर ने अपनी बेटी के जन्म के 7 साल बाद दिसंबर 2014 में शादी की थी।

इसके अलावा रोमन रेंस की वाइफ ने दो मौकों नवंबर 2016 और मार्च 2020 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। रोमन और गलिना बेकर को कुल मिलाकर 5 बच्चे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि रेंस WrestleMania XL के बाद से ही छुट्टी पर हैं और वो अपने परिवार के साथ समय बिताने के अलावा कई दूसरे काम कर रहे हैं। इसके अलावा ट्राइबल चीफ ने हाल ही में अपने पिता को खो दिया

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications