3 WWE Superstars जो Roman Reigns को रिटायर कर सकते हैं

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को रिटायर करना भी बड़ी बात है
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को रिटायर करना बड़ी बात होगी

Superstars Who Can Retire Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने 2012 में कंपनी के मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इसके बाद 12 सालों में उन्होंने खुद को ऐसे स्तर पर पहुंचा दिया है कि फैंस अब उनको एक दिग्गज मानते हैं। उनका मौजूदा ट्राइबल चीफ वाला किरदार उन्हें कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के कद का बना देता है।

Ad

ऐसे में जब वह रिटायर होना चाहेंगे, तो ऐसा करना भी बेहद बड़ी बात होगी। इस काम के लिए जिस भी सुपरस्टार को चुना जाएगा, वह बहुत बड़े स्तर का रेसलर होगा। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं जो आने वाले समय में रोमन रेंस को रिटायर कर सकते हैं।

#3 सोलो सिकोआ अगर रोमन रेंस को रिटायर कर देते हैं तो उससे WWE फायदा होगा

Ad

सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में उनके ग्रुप द ब्लडलाइन की कमान अपने हाथ संभाल ली है। वह इस रूप में बेहद अच्छा कर रहे हैं। वैसे तो अभी रोमन रेंस के रिटायर होने का कोई सवाल नहीं है लेकिन अगर वह कभी ऐसा सोचते हैं तो द इन्फोर्सर अपने ट्राइबल चीफ को रिटायर करने के लिए एक बढ़िया विकल्प होंगे।

आप सोचिए कि इससे पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन को कितना बड़ा पुश मिलेगा और उससे उनके किरदार को कितना फायदा होगा। सोलो यह साबित कर चुके हैं कि उनके मूव और काम काफी घातक हैं। ऐसे में जब रोमन रेंस उनके हाथों रिटायर होंगे, तो उससे उनके माैजूदा ग्रुप को कितना फायदा होगा। टामा टोंगा और टांगा लोआ को भी इससे काफी फायदा होगा और यह अच्छी बात है।

#2 ब्रॉन ब्रेकर के हाथों रोमन रेंस का रिटायर होना एक संभावना है जिसे WWE मिस नहीं करना चाहेगी

Ad

अगर आप ब्रॉन ब्रेकर का करियर NXT के दिनों से देख रहे हैं, तो आप जानते हैं कि वह कितने घातक हो सकते हैं। इसका प्रदर्शन हमने हाल में हुए Raw एपिसोड में भी देखा था, जहां उनके हमले के चलते रिकोशे को एंबुलेंस के जरिए एरीना से बाहर ले जाया गया था। अगर वह ऐसे मूव्स रोमन रेंस पर लगाएंगे, तो उससे क्या होगा यह अलग से बताने की जरूरत नहीं है।

ब्रॉन ब्रेकर का स्पीयर भी काफी खतरनाक है और अगर यह दोनों आमने-सामने आते हैं तो आप सोचिए कि हमें स्पीयर्स का मुकाबला देखने को मिलेगा। वैसे यह पल एक तरह से पासिंग द टॉर्च मोमेंट जैसा होगा। यह ऐसे स्टार हैं, जो अगर रोमन को रिटायर करते हैं तो इनका ओहदा कंपनी और रेसलिंग की दुनिया में बढ़ जाएगा।

#1 जैकब फाटू भी WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को रिटायर करने का बढ़िया विकल्प हैं

Ad

जैकब फाटू पहले ही WWE के साथ साइन कर चुके हैं और उनका जल्द ही डेब्यू हो सकता है। फैंस इनको लेकर बहुत पहले से ही काफी खुश हैं क्योंकि पूर्व MLW चैंपियन के प्रदर्शन से वह वाकिफ हैं। अगर जैकब आगे चलकर रोमन रेंस को रिटायर करते हैं तो उससे इन्हें एक बहुत बड़े स्टार के रूप में देखा जाएगा।

इस मैच में एक इमोशन का एंगल भी जुड़ जाएगा क्योंकि यह दोनों ही अनोआ'ई खानदान का हिस्सा हैं। सोलो हों या जैकब दोनों के मैच में यह स्थिति बनेगी और इसको पसंद भी किया जाएगा। वैसे भी किसी के करियर को खत्म करना एक बड़ा कदम है और WWE जिसको भी इसके लिए चुनेगी, वह या तो बड़ा रेसलर होगा या फिर कंपनी स्टार को टॉप लेवल पर ले जाना चाहती होगी। यह मौका जैकब के लिए बहुत बढ़िया और बड़ा होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications