3 WWE Superstars जो वापसी कर Solo Sikoa की नई Bloodline से बदला लेने के लिए Paul Heyman की मदद कर सकते हैं

WWE
जानिए कौन-कौन WWE स्टार्स कर सकते हैं वापसी? (Photos: WWE.com)

Superstars Who Can Return Help Paul Heyman: WWE Smackdown के मेन इवेंट में इस हफ्ते काफी बवाल हुआ। सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के पॉल हेमन (Paul Heyman) के ऊपर जानलेवा अटैक किया। ये देखकर सभी हैरान रह गए। हेमन ने सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज नहीं किया और इसके बाद जो हुआ वो सभी ने देखा। सबसे बड़ी बात है कि हेमन को बचाने के लिए रिंग में कोई नहीं आया।

Ad

हेमन का अगला कदम अब क्या होगा ये सवाल सभी के दिमाग में चल रहा होगा। वो जरूर सोलो और उनके साथियों से बदला लेने के मूड में होंगे। इसके लिए वो कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो वापसी कर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से बदला लेने के लिए हेमन की मदद कर सकते हैं।

#3 क्या अपने स्पेशल काउंसिल का साथ देने के लिए WWE में वापसी करेंगे रोमन रेंस?

Ad

WrestleMania XL में हार के बाद से अभी तक रोमन रेंस की वापसी नहीं हुई है। पॉल हेमन और रोमन के रिश्ते के बारे में आप सभी को पता है। हेमन की इस मुश्किल घड़ी में रेंस को उनका साथ देने के लिए जरूर वापसी करनी चाहिए। वैसे भी सोलो सिकोआ इस समय पूरी तरह रेंस की नकल कर रहे है।

सिकोआ ने इस बार अपने साथियों के साथ मिलकर हेमन को धराशाई किया और इसके बारे में शायद बहुत कम लोगों ने सोचा होगा। अब तो रोमन का खून जरूर खौलना चाहिए। उन्हें आकर हेमन का साथ देकर सोलो के खिलाफ बदला लेना चाहिए। वैसे इस चीज के चांस बहुत ज्यादा लग रहे हैं।

#2 क्या WWE सुपरस्टार जिमी उसो करेंगे वापसी?

Ad

WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने बड़ा गेम खेला था। उन्होंने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ब्लडलाइन से बाहर का रास्ता दिखाया था। सोलो के इस कदम से हेमन भी खुश नहीं थे। तब से अभी तक जिमी भी रिंग में नहीं लौटे हैं।

जिमी अब वापसी कर दो काम निपटा सकते हैं। पहले तो वो सोलो से खुद का बदला ले सकते हैं। साथ ही साथ वो पॉल हेमन का साथ देकर उनकी मदद कर सकते हैं। हेमन भी अब ब्लडलाइन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में वो जिमी के साथ अगली बार वापसी कर सोलो और उनके साथियों को सबक सिखा सकते हैं।

#1 क्या WWE में पॉल हेमन को मिलेगा उनके पुराने साथी का साथ?

Ad

एक शख्स ऐसा भी है जो किसी भी समय पॉल हेमन की मदद के लिए आ सकता है। वो और कोई नहीं बल्कि ब्रॉक लैसनर हैं। पिछले साल SummerSlam के बाद से अभी तक लैसनर की वापसी नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो जल्द ही वापसी कर सकते हैं। अगर ब्रॉक रिंग में एंट्री करते हैं तो फिर वो पॉल हेमन की मदद कर सकते हैं।

पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर के साथ कई सालों तक काम किया। दोनों की केमिस्ट्री के बारे में भी किसी को बताने की जरूरत नहीं है। लैसनर वापसी कर सोलो की नई ब्लडलाइन से टकरा सकते हैं। वो अकेले ही पूरे फैक्शन को धराशाई करने की क्षमता रखते हैं। इससे पॉल हेमन का बदला भी पूरा हो सकता है और ब्रॉक की नई राइवलरी भी शुरू हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications