3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन कंपनी छोड़ने नहीं देंगे और 2 जिन्हें जाने से कोई नहीं रोक सकता

क्या लैसनर और ऑर्टन WWE छोड़ेंगे?
क्या लैसनर और ऑर्टन WWE छोड़ेंगे?

#1 नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे: रूसेव

फैंस को लगता है कि रूसेव WWE को छोड़ सकते हैं 
फैंस को लगता है कि रूसेव WWE को छोड़ सकते हैं

रूसेव का करियर WWE में हमेशा से ही अच्छा नहीं रहा है। शुरुआत में WWE ने इन्हें एक बड़ा पुश देने की कोशिश की थी लेकिन फैंस ने इन्हें पसंद नहीं किया। पिछले साल 'रूसेव डे' काफी मशहूर हुआ था और उस समय फैंस को लगा था कि WWE रूसेव को बड़ा पुश देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE ने बुल्गेरिया के इस रेसलर की मर्चेंडाइज बनाने पर ही ध्यान दिया और देखते ही देखते 'रूसेव डे' का ट्रेंड ख़त्म हो गया।

पूर्व यूएस चैंपियन इस समय WWE में नजर नहीं आ रहे हैं और कई फैंस को लगता है कि वह अपने कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने के बाद WWE को छोड़ देंगे लेकिन शायद ऐसा ना हो।

विंस मैकमैहन, रूसेव को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दे सकते हैं और इसे शायद वह रिजेक्ट ना करें। अभी WWE रूसेव का इस्तेमाल ज्यादा नहीं कर रही है लेकिन इसके बावजूद उन्हें काफी पैसे मिल रहे हैं और ये द बुल्गेरियन ब्रूट के लिए WWE में रहने का बड़ा कारण है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now