3 फेमस WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को लो-ब्लो मारा 

BROCK LESNAR

रैसलमेनिया 35 अब ज्यादा दिन दूर नहीं है, जब इस ग्रैंडेस्ट स्टेज पर WWE सुपरस्टार्स एक-दूसरे से भिड़ेंगे। रैसलमेनिया से पहले अंतिम रॉ में काफी ड्रामा देखने को मिला। रॉ के दौरान बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक और वाक्या है, जिसके बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। ब्रॉक लैसनर रॉ में उपस्थित थे। और जब पॉल हेमेन ब्रॉक लैसनर के लिए प्रोमो दे रहे थे। तभी सैथ रॉलिंस ने रिंग में एंट्री की। उन्होंने कहा की ये उनके और ब्रॉक दोनों के जिंदगी का सबसे बड़ा मैच है और वो इस मैच में ब्रॉक लैसनर को हरा कर रहेंगे। ब्रॉक रॉलिंस की बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे और वो इसके बाद रिंग छोड़ कर जाने लगे, कि तभी सैथ रॉलिंस ने उन्हें घुमाकर लो-ब्लो दे दिया।

ये पहला मौका नहीं है जब ब्रॉक लैसनर को लो-ब्लो दिया गया हो। इतिहास में कई रैसलर हुए हैं जिन्होंने लैसनर को लो-ब्लो दिया। आज हम ऐसे तीन फेमस सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को लो-ब्लो दिया।

#3 डीन एम्ब्रोज़

DEAN AMBROSE

डीन एम्ब्रोज़ WWE के सबसे क्रेजी सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो किसी भी रैसलर से भिड़ने से नहीं कतराते हैं। यह बात 2016 की है, जहां डीन एम्ब्रोज़ फास्टलेन में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ ट्रिपल थ्रैट मैच में लड़ने वाले थे। और फास्टलेन से करीब दो हफ्ते पहले रॉ में डीन एम्ब्रोज़ ने ब्रॉक लैसनर को लड़ने के लिए ललकारा। उनकी बात का जवाब देने जैसे ही ब्रॉक लैसनर रिंग के तरफ बढ़े, इसी दौरान एम्ब्रोज़ ने उन पर अटैक करने की कोशिश की लेकिन ब्रॉक लैसनर के सामने उनकी एक न चली और ब्रॉक लैसनर ने उनकी जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया। तभी रोमन रेंस ने एरीना में एंट्री की। रोमन की एंट्री के बाद लैसनर का सारा ध्यान उनकी तरफ चला गया। मौका पाकर डीन एम्ब्रोज़ ने पीछे से लैसनर को लो-ब्लो दे दिया।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

#2 डेनियल ब्रायन

DANIEL BRYAN

18 नवंबर 2018 को सर्वाइवर सीरीज में चैंपियन VS चैंपियन मैच में एजे स्टाइल्स का मुक़ाबला यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर से होना था। सर्वाइवर सीरीज से पहले आखिरी स्मैकडाउन के एपिसोड के दौरान एजे स्टाइल्स के खिलाफ मैच में WWE चैंपियनशिप हार गए। इस मैच में डेनियल ब्रायन ने एजे स्टाइल्स को लो-ब्लो मारने के बाद अपना फिनिशिंग मूव लगाकर मैच जीत लिया। इसी मैच से डेनियल ब्रायन ने हील टर्न ले लिया। इस जीत के साथ ही डेनियल ब्रायन ने सर्वाइवर सीरीज में चैंपियन के रूप में एंट्री की। यहां उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ना था। इस मैच के दौरान ब्रॉक लैसनर ने डेनियल ब्रायन को F5 देने के कोशिश की, जिसे डेनियल ब्रायन द्वारा काउंटर करने के कोशिश के दौरान रैफरी को चोट लग गयी। इसी का फायदा उठाते हुए डेनियल ब्रयान ने ब्रॉक लैसनर को लो-ब्लो मार दिया।

#1 द अंडरटेकर

BROCK LESNAR & UNDERTAKER

अंडरटेकर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। अंडरटेकर ने ब्रॉक लैसनर के साथ कई मैच लड़े हैं। दर्शकों ने इनके मैच को काफी पसंद भी किया है। ब्रॉक लैसनर ही वो शख्स है जिन्होंने रैसलमेनिया में अंडरटेकर के स्ट्रीक को तोड़ा था।

समरस्लैम 2015 में ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर के बीच मैच था। दोनों ही रैसलर एक-दूसरे को हराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे थे, तभी अंडरटेकर ने ब्रॉक लैसनर को लो-ब्लो देकर उनको अपने खतरनाक सबमिशन मूव डेविल्स गेट में जकड़ लिया। ब्रॉक लैसनर अंडरटेकर के मूव से बाहर नहीं निकल सके और आखिरकार अंडरटेकर ने ये मैच जीत लिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now