3 Superstars जिनका WWE रिंग में अब Roman Reigns के साथ मुकाबला होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

WWE
क्या WWE में इन स्टार्स को मिल पाएगा कभी बड़ा मौका? (Photo: WWE.com)

Superstars May Never Face Roman Reigns: WWE के बड़े सुपरस्टार अब रोमन रेंस (Roman Reigns) बन चुके हैं। पिछले चार साल उनके लिए शानदार रहे हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने उनके टाइटल रन का अंत किया था। पिछले कुछ सालों में रेंस ने कई स्टार्स का सामना किया। उनकी वजह से कुछ रेसलर्स को आगे बढ़ने का मौका भी मिला।

Ad

मौजूदा रोस्टर में मौजूद लगभग सभी रेसलर्स रेंस के साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं। हालांकि, ये सौभाग्य आगे कुछ ही स्टार्स को प्राप्त हो पाएगा। अब कंपनी उनका इस्तेमाल भी सोच समझ कर करेगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन WWE सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनका रोमन के साथ मुकाबला होना अब काफी मुश्किल है।

#3 क्या मौजूदा WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट को मिल पाएगा मौका?

Ad

डेमियन प्रीस्ट के लिए ये साल अभी तक अच्छा रहा है। WrestleMania XL में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। उनका टाइटल रन अभी तक ठीक-ठाक रहा है। प्रीस्ट चैंपियन तो बन गए लेकिन रोमन रेंस के साथ उनका मैच संभव नहीं है। आप ऐसा भी नहीं कह सकते हैं कि रेंस के साथ मैच लड़कर प्रीस्ट को पुश मिलेगा। रेंस अब बड़े स्टार बन चुके हैं। कंपनी उनका प्रयोग वहां पर करेगी जहां यंग स्टार्स को आगे बढ़ाने की जरूरत होगी।

सोचिए जब प्रीस्ट का टाइटल रन खत्म होगा उसके बाद क्या होगा। कंपनी फिर उनके ऊपर शायद ज्यादा ध्यान नहीं देगी। वो इस दर्जे के रेसलर नहीं हैं जो अपने दम पर अकेले बिजनेस ला सकते हैं। हां, साल 2022-23 में डेमियन को रेंस के खिलाफ लड़ने का मौका मिल सकता था लेकिन अब ये मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। फ्यूचर में शायद ही कंपनी द्वारा कभी इस मुकाबले के बारे में सोचा जाएगा।

#2 WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी को अब शायद नहीं मिलेगा बड़ा पुश

Ad

साल 2022 में ऑस्टिन थ्योरी एकदम उभर कर आए। WrestleMania में उनका शानदार मैच हुआ। मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी उन्होंने अपने नाम किया था। उस समय लगा था कि शायद रेंस के साथ भी उनका वन-ऑन-वन मुकाबला हो जाएगा। हालांकि, ये सब विंस मैकमैहन की वजह से हुआ। जैसे ही विंस कंपनी से गए थ्योरी का पतन शुरू हो गया।

हाल ही में ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर ने WWE टैग टीम चैंपियनशिप भी गंवा दी है। ट्रिपल एच के एरा में थ्योरी को बड़े स्तर पर अब शायद पुश नहीं मिलेगा। इसका मतलब साफ है कि रेंस के साथ भी उनकी टक्कर संभव नहीं है। जहां तक है थ्योरी आगे मिड-कार्ड में ही परफॉर्म करेंगे। इस तरह के कई कारण हैं जिन्हें देखकर लगता है कि रेंस के साथ उनका मुकाबला फ्यूचर में नहीं हो पाएगा।

#1 WWE रिंग में साल 2022 में कैरियन क्रॉस को मिल सकता था बड़ा मौका

Ad

कैरियन क्रॉस का करियर भी मौजूदा समय में कुछ खास नहीं चल रहा है। वो अपने फैक्शन के साथ काम तो कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें मोमेंटम नहीं मिल पाया है। क्रॉस का मैच भी अब फ्यूचर में रेंस के साथ संभव नहीं है। हां, साल 2022 में ये मुकाबला हो सकता था। क्रॉस ने जब वापसी की थी तब उन्होंने रेंस को घूरकर देखा था। तब संकेत मिले थे कि रोमन के साथ उनका वन-ऑन-वन मुकाबला हो सकता है।

WWE में वापसी के बाद से कैरियन की बुकिंग कुछ खास नहीं की गई है। ज्यादातर उन्होंने मिड-कार्ड में ही परफॉर्म किया है। कंपनी शायद अब उन्हें आगे बड़ा पुश देने के बारे में नहीं सोचेगी। ऐसा हुआ तो फिर रेंस के खिलाफ भी उन्हें मैच मिलना काफी मुश्किल है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications