3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2019 में विलन के रूप में जरूर बदलना चाहिए

Ent

प्रोफेशनल रैसलिंग में एक किरदार का कितना अहम रोल होता है यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। प्रोफेशनल रैसलिंग में एक रैसलर या तो बेबीफेस के रूप में होता है या फिर हील (विलन) के रूप में। कभी-कभी रैसलर बेबीफेस के रूप में एक बड़ा सुपरस्टार बन जाता है तो कभी वह बेबीफेस के रूप में बुरी तरह फेल हो जाता है।

लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि एक हील रैसलर सुपरस्टार नहीं बन सकता है। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जो हील के रूप में ज्यादा सफल रहे हैं। ऐसे में यह कहना सही होगा कि एक बेबीफेस और हील दोनों ही प्रोफेशनल रैसलिंग के सबसे अहम किरदार हैं।

WWE में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके कैरेक्टर में इस समय बदलाव की जरूरत है। साल 2018 खत्म होने के मुहाने पर है और 2019 दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में WWE को चाहिए वह कुछ सुपरस्टार्स जो बेबीफेस के रूप में है उन्हें हील के रूप में बदले। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 3 सुपरस्टार्स पर जिन्हें साल 2019 में हील के रूप में जरूर बदलना चाहिए।

फिन बैलर

It's high time for Balor

यह विश्वास कर पाना काफी मुश्किल है कि पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले फिन बैलर वर्तमान में मिड कार्ड रैसलर के रूप में नज़र आ रहे हैं। फिन बैलर का साल 2018 काफी खराब रहा है। उनकी बैरन कॉर्बिन के साथ लंबे समय तक चली स्ट्रीट फाइट केवल समय की बर्बादी थी।

फिन बैलर निश्चित रूप से इस साल को भूलना चाहेंगे और उम्मीद करेंगे कि साल 2019 उनके लिए बेहतर हो। WWE को चाहिए कि वह फिन बैलर की बुकिंग पर ध्यान दे। अगर फिन बैलर को हील के रूप में बदल दिया जाए तो निश्चित रूप से वह WWE में मेन इवेंट स्टार के रूप में अपनी जगह बना सकते हैं।

एजे स्टाइल्स

What a phenomenal heel turn it could be

WWE के सबसे शानदार परफॉर्मेस और स्मैकडाउन लाइव के टॉप सुपरस्टार एजे स्टाइल्स पिछले 2 सालों में WWE का अहम हिस्सा बन गए हैं। एजे स्टाइल्स लगभग एक साल से WWE चैंपियन हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े और शानदार मुकाबले दिए हैं।

स्मैकडाउन में फिलहाल कोई ऐसा सुपरस्टार नहीं है जो उनसे WWE चैंपियनशिप छीन सके। WWE के पीपीवी क्राउन ज्वेल में एजे स्टाइल्स फिलहाल डेनियल ब्रायन से मुकाबला करने वाले हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि एजे स्टाइल्स का 2018 शानदार रहा है और 2019 भी शानदार रहेगा।

लेकिन नए साल में फैंस नई चीजों की उम्मीद कर रहे होंगे। हमारे ख्याल से एजे स्टाइल्स को हील के रूप में बदलना एक अच्छा विचार होगा। ऐसा नहीं है कि WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स हील के रूप में शानदार नहीं लगेंगे। इससे पहले भी एजे स्टाइल्स TNA में एक शानदार हील के रूप में नज़र आ चुके हैं।

रोमन रेंस

Do it for the fans, not Roman

इसमें कोई शक नहीं है कि रोमन रेंस कंपनी के टॉप सुपरस्टार हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी रैसलिंग फैंस उन्हें पसंद करते हैं, हालांकि उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। रोमन रेंस ने पिछले 4 सालों में रॉ का सबसे बड़ा टाइटल यूनिवर्सल टाइटल इस साल जीत लिया है। इसके अलावा द शील्ड के रूप में काफी शानदार नज़र आ रहे हैं।

वर्तमान में द शील्ड के टूटने और डीन एम्ब्रोज़ के हील बनने को लेकर अफवाहे चल रही हैं लेकिन हमारे ख्याल से अगर रोमन रेंस हील के रूप में बदलते हैं तो यह काफी शानदार बात होगी। रोमन रेंस एक बेबीफेस के मुकाबले हील के रूप में ज्यादा हिट हो सकते हैं।

इसके अलावा अगर डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस दोनों ही हील के रूप में बदल जाते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर डीन अभी और रोमन रेंस 2019 में हील के रूप में बदलते हैं तो यह काफी शानदार होगा। हमारे ख्याल से रोमन रेंस के रॉ के सबसे बड़े हील बन सकते हैं।

लेखक: आयुष सूद, अनुवादक: अंकित कुमार

Quick Links