3 WWE सुपरस्टार्स जो कभी विलन नहीं बने और 2 जिन्होंने कभी फेस टर्न नहीं लिया

मिस्टीरियो
मिस्टीरियो

डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज उनका कैरेक्टर होती है जिसमें वह हीरो या फिर विलेन में से एक की भूमिका में नजर आते हैं। इसके अलावा एक एंटी हीरो कैरेक्टर भी है जिसमें एटीट्यूड एरा के दौरान स्टोन कोल्ड ने काफी सफलता हासिल की थी। कई सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने कई मौकों पर अपने कैरेक्टर में बदलाव किया है।

शुरुआत में ट्रिपल एच टॉप हील थे, लेकिन 2002 में उन्होंने कुछ समय बेबीफेस के रूप में गुजारा और फिर विलेन बन गए। 2006 में एक बार फिर ट्रिपल एच ने हीरो वाली इमेज में वापसी की। एक नजर उन सुपरस्टार्स पर जिन्होंने अपने करियर में कभी कैरेक्टर नहीं बदला है।

यह भी पढ़ें: 2019 में रिलीज किए गए 3 WWE सुपरस्टार्स और 2 जिन्हें जल्द किया जा सकता है बाहर

#3 कभी विलेन नहीं बने: रिकी स्टीमबोट

रिकी स्टीमबोट
रिकी स्टीमबोट

WWE में अपने करियर में रिकी द ड्रैगन स्टीमबोट ने हीरो वाले अपने रोल को बखूबी निभाया था। वह हीरो की तरह दिखते थे और शायद इसी वजह से विंस मैकमैहन ने उन्हें कभी हील बनाने का निर्णय नहीं लिया।

स्टीमबोट का सबसे मशहूर मुकाबला रेसलमेनिया 3 पर रैंडी सैवेज के खिलाफ हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक स्टीमबोट ने खुद को विलेन के रूप में मुकाबला लड़ाने के लिए कहा था, लेकिन पैट पैटरसन ने उनकी मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह स्वाभाविक रूप से हीरो हैं।

#3 कभी हीरो नहीं बने: द आयरन शेक

आयरन शेक
आयरन शेक

80 के दशक की शुरुआत में WWE के पास आयरन शेक से बड़ा कोई विलन था ही नहीं। उन्हें अमेरिका के विरोधी कैरेक्टर के रूप में दिखाया जाता था और क्राउड उन्हें बू करना पसंद करती थी। यही वजह थी कि WWE टाइटल के लिए हल्क होगन ने जब उन्हें हराया तो यह काफी बड़ी बात बनी थी। शेक को हराने के बाद होगन अमेरिका के हीरो बन गए और लोग उनसे काफी उम्मीदें रखने लगे थे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 कभी विलेन नहीं बने: रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो

एक शुद्ध हीरो की बात करते समय कोई रे मिस्टीरियो का नाम कैसे नहीं लेगा। 2002 में WWE डेब्यू करने वाले मिस्टीरियो को कभी विलेन के रूप में नहीं दिखाया गया है और रेसलिंग फैंस रिंग में उनकी तेजी को काफी पसंद करते हैं। WWE ने उन्हें हीरो बनाए रखकर काफी अच्छा निर्णय लिया था क्योंकि फैंस की नजरों में मिस्टीरियो विलेन के रूप में रह ही नहीं सकते थे।

#2 कभी हीरो नहीं बने: वेड बारेट

वेड बारेट
वेड बारेट

2010 में बैरेट ने WWE को पूरी तरह से उलट-पलट दिया था जब उन्होंने रॉ में अपने NXT साथियों के साथ काफी तबाही मचाई थी और उनके रास्ते में जो भी आया था उसे बर्बाद किया था। अगले कुछ महीनों तक बारेट कंपनी के टॉप हील थे और उन्होंने जॉन सीना के साथ फ्यूड किया था।

कुछ समय बाद ही उन्हें मिड-कार्डर बना दिया गया, लेकिन कंपनी छोड़ने तक उन्हें हीरो के रूप में नहीं दिखाया गया।

#1 कभी विलेन नहीं बने: द अल्टीमेट वॉरियर

द अल्टीमेट वॉरियर
द अल्टीमेट वॉरियर

भले ही वह WWE के सबसे विवादित सुपरस्टार्स में से एक थे, लेकिन इस बात को कोई नहीं नकार सकता कि रिंग के अंदर और स्टोरीलाइन में वह बेहद शानदार थे। वारियर को हल्क होगन के विकल्प के रूप में देखा जा रहा था और उन्होंने रेसलमेनिया 6 के मेन इवेंट पर होगन को हराया भी था।

यह भी पढ़ें: WWE न्यूज: 6 महीने तक डेटिंग करने के बाद सैथ रॉलिंस ने बैकी लिंच से की सगाई, शेयर की तस्वीर

वॉरियर ने बैकस्टेज पर विंस मैकमैहन के साथ दिक्कत के कारण जल्द ही कंपनी छोड़ दी थी। एक बार फिर वह थोड़े समय के लिए WWE में वापस आए और उन्होंने रेसलमेनिया 12 में ट्रिपल एच को हराया। वॉरियर ने अपने आप को बच्चों से लेकर जवानों तक के बीच में काफी मशहूर कर लिया था और इसी कारण उन्होंने यह भी ख्याल रखा कि वह कभी विलन नहीं बने।