3 WWE Superstars जिन्हें SummerSlam 2023 में हारने पर सबसे ज्यादा नुकसान होगा

WWE सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस

SummerSlam: WWE SummerSlam 2023 काफी नजदीक आ चुका है और इस इवेंट के आयोजन में दो हफ्ते से भी कम समय रह गया है। बता दें, इस साल SummerSlam का आयोजन 5 अगस्त (भारत में 6 अगस्त) को होने जा रहा है। इस इवेंट के लिए अभी तक 4 मैचों का ऐलान किया गया है और बाकी मुकाबलों की भी जल्द ही घोषणा की जा सकती है।

बता दें, SummerSlam 2023 में मैचों के दौरान कई सुपरस्टार्स का काफी कुछ दांव पर लगने वाला है। यही कारण है कि मैच हारने पर उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 WWE Superstars का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें SummerSlam 2023 में हारने पर सबसे ज्यादा नुकसान होगा।

3- WWE दिग्गज Brock Lesnar को SummerSlam 2023 में हारने पर बहुत बड़ा नुकसान होगा

WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर vs कोडी रोड्स का तीसरा मैच बुक हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि कोडी रोड्स इस हफ्ते Raw में इस मैच में कोई स्टिपुलेशन (शर्त) जोड़ सकते हैं। बता दें, इस मुकाबले के जरिए ब्रॉक लैसनर vs कोडी रोड्स फिउड खत्म होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अगर कोडी रोड्स को SummerSlam में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ जीत मिलती है तो इसके साथ ही ब्रॉक यह फिउड हार जाएंगे। यही नहीं, यह ब्रॉक लैसनर की SummerSlam इवेंट में लगातार चौथी हार होगी। यही कारण है कि बीस्ट किसी भी हाल में SummerSlam में जीत हासिल करना चाहेंगे।

2- WWE आईसी चैंपियन Gunther को SummerSlam 2023 में हारने पर काफी नुकसान होगा

आईसी चैंपियन गुंथर का अभी तक SummerSlam 2023 में मैच बुक नहीं किया गया है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते Raw में ड्रू मैकइंटायर के साथ कंफ्रंटेशन के बाद उनके मैच को SummerSlam के लिए ऑफिशियल किया जा सकता है। देखा जाए तो ड्रू मैकइंटायर एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि गुंथर को हराकर उनसे टाइटल जीतने की क्षमता रखते हैं।

हालांकि, अगर गुंथर SummerSlam 2023 में ड्रू मैकइंटायर से हारते हैं तो इसका गुंथर को काफी नुकसान होगा। गुंथर इस इवेंट में हारने की स्थिति में ना सिर्फ आईसी टाइटल गंवा देंगे बल्कि उनकी सिंगल्स मैचों में ना हारने की स्ट्रीक भी समाप्त हो जाएगी। यही नहीं, गुंथर WWE में हॉन्की टॉन्क मैन के 454 दिन लंबे आईसी टाइटल रन को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाने से भी चूक जाएंगे।

1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns SummerSlam 2023 में किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेंगे

WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे उसो का सामना करना है। इस मैच में रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ-साथ उनका ट्राइबल चीफ स्टेट्स पर भी दांव पर है। यही कारण है कि अगर रोमन रेंस SummerSlam में हारते हैं तो उन्हें सबसे बड़ा नुकसान होने वाला है।

देखा जाए तो जे उसो Money in the Bank 2023 में हुए टैग टीम मैच में रोमन रेंस को पिन करने में कामयाब रहे थे। अब जे उसो का ध्यान SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को हराकर नया ट्राइबल चीफ बनने और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल करने पर होगा। यह देखना रोचक होगा कि रोमन रेंस अगले प्रीमियम लाइव इवेंट में जे उसो को ऐसा करने से रोक पाते हैं या नहीं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now