WWE और प्रो रेसलिंग में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। एक रेसलर में अच्छी स्किल्स के साथ एक बढ़िया कैरेक्टर भी होना चाहिए। अगर सुपरस्टार के गिमिक को दर्शक पसंद करते हैं तो WWE को मजबूरन अपने स्टार को पुश देना ही पड़ता है। WWE में मुख्य रूप से हील और बेबीफेस के कैरेक्टर में रेसलर्स नजर आते हैं।
बेबीफेस स्टार्स फैंस की इच्छा अनुसार काम करते हैं और कभी भी प्रशंसकों को निराश नहीं करते हैं। ज्यादातर प्रशंसक बेबीफेस स्टार्स को पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ हील स्टार्स भी होते हैं जो फैंस की परवाह नहीं करते। इसके साथ ही वो चीटिंग करते हैं।
ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से समोआ जो WWE रिंग में वापसी कर सकते हैं
WWE में अक्सर सुपरस्टार्स हील से फेस और फेस से हील बनते रहते हैं। इस समय WWE ने कुछ ऐसे बेबीफेस स्टार्स है जिन्हें काफी सफलता मिल रही है और उन्हें कभी भी विलन नहीं बनना चाहिए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 बड़े स्टार्स के बारे में जिन्हें कभी भी विलन नहीं बनना चाहिए।
3- WWE के सुपरहीरो रिकोशे
रिकोशे WWE के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक है। दर्शक उन्हें अपनी रेसलिंग स्किल्स और हाई-फ्लाइंग मूव्स की वजह से पसंद करते हैं। रिकोशे अबतक WWE में बेबीफेस के रूप में रहे हैं और उन्हें जबरदस्त तरीके से फैंस के साथ मिला है।
रिकोशे का गिमिक काफी अच्छा है और इस वजह से उन्हें कभी विलन नहीं बनना चाहिए। इनसे उनके करियर में मुश्किल आ सकती है और शायद फिर वो पहले जैसा जबरदस्त कार्य नहीं कर पाएं। रिकोशे को उनके हेटर्स भी देखना पसंद करते हैं और ये बड़ा कारण है क्यों उन्हें विलन नहीं बनना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिली