3 Superstar जिनके लिए WWE में पिछला साल अच्छा रहा लेकिन 2024 में अभी तक मुंह की खानी पड़ी है

WWE
जानिए लिस्ट में किन-किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Struggling 2024: WWE की दुनिया में एक साल में बहुत कुछ चेंज हो जाता है। WWE में पिछले एक साल में फैंस ने बहुत कुछ बदलते हुए देखा हैं। क्रिएटिव, टीवी डील्स और बिजनेस के मामले में कंपनी ने बदलाव कर सफलता हासिल की है। रोस्टर में मौजूदा कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो साल 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।

Ad

ये सुपरस्टार्स पिछले साल अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन इस साल ना ही ज्यादा मुकाबले जीते और ना ही ज्यादा सुर्खियों में आए। इन रेसलर्स का स्तर थोड़ा गिर गया है। ऐसा लग रहा है कि ये साल पूरा इनके लिए खराब ही जाएगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके लिए पिछला साल अच्छा रहा था लेकिन इस साल अभी तक मुंह की खानी पड़ी है।

#3 WWE के पास शिंस्के नाकामुरा के लिए कोई भी अच्छा प्लान नहीं है

Ad

नाकामुरा को एक टाइम पर फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जाता है। कई सालों तक लड़खड़ाने के बाद पिछले साल उनका हील टर्न सही रहा। अपने कैरेक्टर और प्रोमो से उन्होंने सभी का दिल जीता। सैथ रॉलिंस के साथ उनकी शानदार राइवलरी भी रही। फैंस का कहना था कि रॉलिंस को हराकर नाकामुरा को ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए।

इस साल की शुरूआत में कोडी रोड्स के साथ उनकी बेकार राइवलरी रही। किसी ने दोनों की फ्यूड को पसंद नहीं किया। इसके बाद से उनके लिए क्रिएटिव टीम ने कुछ भी अच्छा नहीं सोचा। अभी तक वो कुछ ऐसा नहीं कर पाए हैं कि उनकी तारीफ की जाए। साल 2024 में अभी तक उन्होंने 42 मैच लड़े हैं, जिनमें सिर्फ एक में जीत हासिल की है।

#2 WWE सुपरस्टार ओमोस का कुछ अता-पता नहीं है

Ad

ओमोस को विंस मैकमैहन ने अच्छा पुश दिया। ट्रिपल एच के एरा में वो कुछ खास नहीं कर पाए। पिछला साल उनके लिए अच्छा रहा था। ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे दिग्गजों के खिलाफ उन्होंने मैच लड़ा। लग रहा था कि उन्हें इस साल बड़ा पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

साल 2024 में WWE टीवी पर ओमोस कम ही दिखाई दिए हैं। अगर आप टीवी पर नहीं दिखाई देते हैं तो आपका मोमेंटम खराब हो जाता है। कुछ ऐसा ही उनके साथ हुआ है। वो फैंस को बिल्कुल भी प्रभावित करने में सक्षम नहीं रहे हैं। एक तरह से कहा जाए तो वो अभी तक संघर्ष ही कर रहे हैं।

#1 WWE में कब वापसी करेंगे जिमी उसो?

Ad

पिछला साल जिमी उसो के लिए WWE में अच्छा रहा था। जे उसो से अलग होने के बाद से जिमी की स्थिति कुछ खास नहीं रही। साल 2023 में उन्होंने फैंस को कुछ बड़े मैच दिए और सभी का दिल जीता। ऐसा लग रहा था कि साल 2024 में भी उन्हें सफलता मिलेगी लेकिन ये नही हुआ।

इस साल अभी तक वो 10 मुकाबले लड़े चुके हैं। सोचने वाली बात है कि उन्हें एक मैच में भी जीत नहीं मिली है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी हालत कितनी खराब इस साल रही है। WrestleMania XL में उन्हें जे उसो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मेनिया के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर उन्हें ब्लडलाइन से बाहर कर दिया। तब से अभी तक WWE टीवी पर उनकी वापसी नहीं हुई है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications