3 सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE से जाने के बाद लगभग खत्म हो गया

रायबैक और बैड न्यूज़ वेड बैरेट की एक तस्वीर
रायबैक और बैड न्यूज़ वेड बैरेट की एक तस्वीर

WWE में हर एक रेसलर काम करना चाहता है क्योंकि यहां से उसे जबरदस्त तरीके से प्रसिद्धि मिलती है। WWE में हर एक स्टार सफल नहीं हो पाता क्योकि कंपनी के पास काफी बड़ा रोस्टर है। इस वजह से हर स्टार वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सकता।

WWE में अक्सर कई स्टार आते हैं और कई स्टार्स जाते हैं। इस दौरान नए स्टार्स को बड़े प्रमोशन में चमकने का मौका मिलता है वहीं WWE छोड़कर गए स्टार्स को अपने करियर की नए सिरे से शुरुआत करनी होती है। इस दौरान ज्यादातर सुपरस्टार्स को अपने WWE रन की वजह से सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक WWE Money In The Bank ब्रीफकेस को अपने पास रखा

इस दौरान कुछ स्टार्स की किस्मत खराब रहती है और वो इंडिपेंडेंट सिन पर भी ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पा सकते। इस वजह से उनका पूरा करियर मुश्किलों में आ जाता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिनका करियर WWE से जाने के बाद खत्म हो गया।

3- पूर्व WWE स्टार एल्बर्टो डेल रियो

youtube-cover

एल्बर्टो डेल रियो को विंस मैकमैहन ने WWE के टॉप स्टार की तरह बुक किया था। उन्होंने आते ही रॉयल रंबल जीता था और बाद में उन्होंने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी जीता साथ ही वो WWE चैंपियन भी बने।

WWE से कुछ सालों पहले जाने के बाद लग रहा था कि वो कंपनी में मिली सफलता के चलते दूसरे प्रमोशन्स में अच्छा काम करेंगे। ऐसा कुछ नहीं हुआ और अभी उन्हें कोई भी इंडिपेंडेंट सिन पर बढ़िया प्रदर्शन करते हुए नहीं देख रहा है। उनका इन-रिंग करियर अब लगभग खत्म हो चुका है।

ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से समोआ जो WWE रिंग में वापसी कर सकते हैं

2-WWE के पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन वेड बैरेट

youtube-cover

WWE NXT कॉम्पिटिशन जीतने के बाद उन्होंने मेन रोस्टर पर कदम रखा और यहां नेक्सस के लीडर के रूप में सफलता भी हासिल की। बाद में उन्होंने किंग ऑफ द रिंग भी जीता और वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बने।

WWE से जाने के बाद उनका करियर पूरी तरह से खत्म हो गया क्योंकि अब वो वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स (WOS) और NWA के लिए कॉमेंट्री कर रहे हैं। उन्होंने अपनी लोकप्रियता को अब पूरी तरह गंवा दिया है।

1- WWE के पूर्व सुपरस्टार रायबैक

youtube-cover

रायबैक ने 2017 में WWE से सारे स्टार्स को एक जैसा पैसा देने के लिए आवाज उठाई थी और अपने रिलीज की मांग की थी। उन्हें रिलीज कर दिया गया क्योंकि उनके साथ रिंग में काम करना काफी खतरनाक साबित होता था।

वो रिंग में अपने साथ काम कर रहे स्टार को चोटिल कर देते थे। WWE से जाने के बाद लग रहा था कि बड़े कद वाला ये स्टार अन्य प्रमोशन में जाकर काफी नाम कमाएगा लेकिन सालों ही चुके हैं, अबतक ऐसा कुछ नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:- WWE के 3 सुपरस्टार्स जो अगले ब्रॉक लैसनर बन सकते हैं