3 सुपरस्टार्स जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे कि उनकी वाइफ WWE में काम कर रही हैं

WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज और उनकी वाइफ बेथ फीनिक्स
WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज और उनकी वाइफ बेथ फीनिक्स

इस बात से सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं कि WWE में कपल्स की भरमार हैं। हालांकि, यह काफी आम बात है क्योंकि WWE सुपरस्टार्स को आम दिनों में साल भर में करीब 300 दिन तक काम करना पड़ता है और इस वजह से उन्हें दूसरे कामों के लिए ज्यादा मौका नहीं मिलता है। यही कारण है कि कुछ सुपरस्टार्स WWE के अंदर ही अपना लाइफ पार्टनर ढूढ़ लेते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 2 मैच जो WWE WrestleMania Backlash में जरूर होने चाहिए और दो जिन्हें नहीं कराना चाहिए

आजकल फैंस को WWE से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीजों की जानकारी होती हैं और उन्हें WWE में मौजूद अधिकतर WWE कपल्स के बारे में जानकारी होती है। हालांकि, अभी भी कई ऐसे WWE कपल्स हैं जिनके बारे में अधिकतर फैंस नहीं जानते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे कि उनकी वाइफ WWE में काम कर रही हैं।

3- WWE सुपरस्टार जॉन मॉरिसन की वाइफ फ्रैंकी मोनेट

जॉन मॉरिसन और फ्रैंकी मोनेट
जॉन मॉरिसन और फ्रैंकी मोनेट

फ्रैंकी मोनेट हाल ही में WWE में कदम रखा है और आपको बता दें, इस वक्त फ्रैंकी मोनेट NXT ब्रांड का हिस्सा हैं। यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि फ्रैंकी मोनेट, Raw सुपरस्टार जॉन मॉरिसन की वाइफ हैं। आपको बता दें, मॉरिसन और मोनेट के बीच रिलेशनशिप की शुरूआत साल 2016 में हुई थी और साल 2018 में इन दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो SmackDown में डेनियल ब्रायन की जगह ले सकते हैं

वहीं, फ्रैंकी मोनेट को WWE का हिस्सा बनने से पहले टाया वल्यकायरी के नाम से जाना जाता था। यही नहीं, टाया वल्यकायरी के रूप में फ्रैंकी मोनेट ने इम्पैक्ट रेसलिंग सहित दुनिया भर के कई रेसलिंग प्रमोशंस में काम किया था। फ्रैंकी मोनेट को WWE NXT का हिस्सा बने ज्यादा समय नहीं हुआ है और यह देखना रोचक होगा कि इस ब्रांड में उन्हें कितनी सफलता मिलती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- WWE सुपरस्टार कीथ ली की मंगेतर माया यिम

कीथ ली vs मिया यिम
कीथ ली vs मिया यिम

NXT में सफल करियर के बाद मिया यिम ने WWE मेन रोस्टर में द रेट्रीब्यूशन फैक्शन के रूप में द रेकनिंग के रूप में नजर आई थी। आपको बता दें, रेकनिंग के रूप में मिया यिम मास्क पहनकर आया करती थी, हालांकि, अब रेट्रीब्यूशन का अस्तित्व समाप्त हो चुका है इसलिए यह देखना रोचक होगा कि वह अब मिया यिम के रूप में नजर आएंगी या फिर रेकनिंग ही बनी रहेंगी।

Ad

यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि मिया यिम उर्फ रेकनिंग, कीथ ली की लाइफ पार्टनर हैं। आपको बता दें, मिया यिम और कीथ ली ने फरवरी 2021 में सगाई कर ली थी और यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर सकती है। यह देखना रोचक होगा कि लंबे समय से WWE टेलीविजन पर नजर नहीं आए कीथ ली की Raw में कब वापसी होने वाली है। वहीं, रेट्रीब्यूशन के टूटने के बाद से ही मिया यिम का इस्तेमाल नहीं हुआ है और यह देखना रोचक होगा कि कंपनी में उनका क्या भविष्य है।

1- WWE लैजेंड ऐज की वाइफ बेथ फीनिक्स

बेथ फीनिक्स & ऐज
बेथ फीनिक्स & ऐज

WWE लैजेंड ऐज WrestleMania 37 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन का सामना करने के बाद से ही नजर नहीं आए हैं। यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि ऐज की वाइफ बेथ फीनिक्स भी WWE का हिस्सा हैं और इस वक्त वह NXT के रूप में कमेंटेटर के रूप में काम कर रही हैं। आपको बता दें, ऐज की तरह उनकी वाइफ बेथ फीनिक्स को भी WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा चुका है।

इससे पहले बेथ फीनिक्स का WWE करियर काफी शानदार रहा था। बेथ फीनिक्स अपने WWE करियर में 3 बार की विमेंस चैंपियन और 1 बार की डिवाज चैंपियन रह चुकी हैं। आपको बता दें, फीनिक्स ने साल 2012 में रिटायरमेंट लेने के साथ-साथ WWE छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद साल 2017 में बेथ की एक बार फिर WWE में वापसी देखने को मिली। इसके बाद वह, नटालिया के साथ मिलकर WrestleMania 35 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुए 4 वे मैच में कम्पीट करती हुई नजर आई थी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications