3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें स्टोरीलाइन के तहत सस्पेंड किया गया 

लैसनर बनाम अंडरटेकर
लैसनर बनाम अंडरटेकर

WWE को लंबे समय से फॉलो कर रहे फैंस इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि अगर कंपनी में कोई सुपरस्टार्स नियमों को तोड़ता है तो उसे कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है। कई बार सुपरस्टार्स को 30 दिन या फिर कुछ महीने के लिए भी सस्पेंड किया जाता है।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो 10 साल के लिए साइन किए गए और 2 जो 15 साल से ज्यादा

इसके अलावा कई बार ऐसा होता है जब कंपनी सुपरस्टार्स को स्टोरीलाइन के तहत सस्पेंड करती है। कुछ फैन मान लेते हैं कि सुपरस्टार्स को रियल में सस्पेंड किया गया है लेकिन ऐसा नहीं होता है। WWE कई बार शो को या फिर स्टोरीलाइन को जबरदस्त बनाने के लिए सुपरस्टार्स को सस्पेंड करती है।

इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स पर जिन्हें स्टोरीलाइन के तहत सस्पेंड किया गया।

3. WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

रेसलमेनिया 31 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद अगली रात हुए रॉ के एपिसोड में लैसनर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया। लैसनर का मन सैथ रॉलिंस से बदला लेने का था लेकिन जब वह ऐसा नहीं कर पाए तो उन्होंने माइकल कोल पर हमला कर दिया।

Ad

इसके अलावा उन्होंने कैमरा क्रू पर भी हमला किया जिसके बाद स्टेफनी को मजूबर उन्हें सस्पेंड करना पड़ा। लेकिन आपको यह बता दें कि लैसनर को यहां पर स्टोरीलाइन के तहत सस्पेंड किया गया था।

youtube-cover
Ad

2. WWE में विमेंस डिवीजन की टॉप सुपरस्टार्स में से एक रोंडा राउज़ी

youtube-cover
Ad

मनी इन द बैंक 2018 के बाद हुए रॉ के एपिसोड में कर्ट एंगल ने रॉ विमेंस चैंपियन बनीं एलेक्सा ब्लिस को बुलाया। इस दौरान ब्लिस ने रोंडा राउज़ी की जमकर बेइज्जती की। इसी दौरान रोंडी की एंट्री होती है और वह ब्लिस पर जोरदार हमला कर देती हैं।

इस हमले के बाद कर्ट एंगल तुरंत ही रोंडा राउज़ी को 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर देते हैं। 30 दिनों की सस्पेंड होने की बात सुनते ही रोंडा वहां से चली जाती हैं।

1. नाया जैक्स

youtube-cover
Ad

हाल ही में नाया जैक्स को WWE ने सस्पेंड किया है। नाया जैक्स ने WWE ऑफशियल्स पर अटैक किया था। इस हफ्ते ऐस लग रहा था कि वो पैट बक से माफी मांग लेंगीं और पूरा मामला सुलझ जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ, बल्कि नाया जैक्स ने पैट बक को न सिर्फ मैच के लिए चैलेंज कर दिया, बल्कि उनको काफी कुछ कहा, जिससे पैट बक को गुस्सा आ गया।

इसके बाद पैट बक ने नाया जैक्स से माइक लिया और इस बात का ऐलान किया कि WWE ऑफिशियल्स पर अटैक करने के लिए नाया जैक्स को अनिश्चितकाल के लिए बिना सैलरी के सस्पेंड किया जाता है। हालांकि नाया को स्टोरीलाइन के तहत सस्पेंड किया गया है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications