3 WWE सुपरस्टार्स जो रिंग में रोमन रेंस को धराशाई कर सकते हैं

Enter caption

रोमन रेंस(roman-reigns) इस समय WWE के बड़े सुपरस्टार हैं। हर कई WWE सुपरस्टार उनके साथ मुकाबला करना चाहता है। लॉकर रूम से लेकर रिंग में रोमन रेंस अपना दबदबा बना चुके हैं। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन बहुत भरोसा रोमन रेंस के ऊपर करते हैं। शायद इसी वजह से हमेशा उन्हें पुश दिया गया है। रोमन रेंस ने भी हमेशा इस चीज का फायदा उठाया। और अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे दिग्गजों को मात दी। रोमन रेंस का अभी करियर WWE में बहुत हैंं। कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ अभी उनका मुकाबला बाकि है। कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो रोमन रेंस को कड़ी टक्कर देने की हिम्मत रखते हैं।

Ad

बिग ई

Enter caption

बिग ई जिस तरह का प्रदर्शन करते हैं वैसी सफलता उन्हें नहीं मिल पाई। न्यू डे से अलग होकर वो सिंगल रन करेंगे तो बहुत बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। सबसे ताकतवर रेसलर्स की लिस्ट में बिग ई आते हैं। कई बार इंटरव्यू में बिग ई कह चुके हैं कि वो रोमन रेंस के साथ मुकाबला करना चाहते हैैं।रोमन रेंस और बिग ई का मुकाबला बहुत ही बेहतरीन हो सकता है। भविष्य में दोनों के बीच मैच होने की उम्मीद है। और इस मैच में रोमन रेंस के ऊपर बिग ई भारी पड़ सकते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:: 5 WWE सुपरस्टार्स जो शादीशुदा रहते हुए ऑन-स्क्रीन दूसरे स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में थे

एडम कोल

Enter caption

एडम कोल एक ऐसे रेसलर हैं जो कुछ भी रिंग में कर सकता है। काफी कम समय में एडम कोल ने बहुत बड़ा नाम WWE में कमा लिया है। NXT में उनका काम सबसे शानदार रहा है। एडम कोल के पास रेसलिंग का भी काफी अनुभव है। WWE के बाहर भी उन्होंने कई कंपनियों में काम किया है और हर जगह अपना दबदबा बनाया। मेन रोस्टर में एडम कोल ने अभी कदम नहीं रखा है। हो सकता है कि जैसे ही वो मेन रोस्टर में आए तो उनका मुकाबला एडम कोल से हो। रोमन रेंस और एडम कोल के बीच जबरदस्त मैच होगा। एडम कोल के साथ मैच जीतने के लिए रोमन रेंस को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा साल 2018 में निकाले गए ये 5 सुपरस्टार्स आज कहां हैं

रिकोशे

जब शुरू में मेन रोस्टर में रिकोशे ने कदम रखा था तो उन्हें पुश दिया गया। इसका फायदा भी उन्होंने उठाया और काफी अच्छे मैच दिए। हाई फ्लाईंग मूव्स के कारण फैंस का जबरदस्त समर्थन उन्हें मिला। एक समय लगा कि अब वो काफी आगे बढ़ जाएंगे लेकिन बाद में उन्हें मिड कार्ड डिवीडन में डाल दिया। रिकोशे के पास रेसलिंग का बहुत अनुभव है। रोमन रेंस की ताकर और रिकोशे का रिंग के अंदर हुनर मैच को बेहतरीन बना सकता है। बड़े मैच में हमेशा रिकोशे ने अच्छा प्रदर्शन किया है। रोमन रेंस के ऊपर रिकोशे भारी पड़ सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications