WWE की टीवी रेटिंग्स में पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा गिरावट आ रही है और ये एक बड़ा विषय है। WWE के मालिक विंस मैकमैहन ने भी इस बारे में बात की है और बताया कि वो रेटिंग्स बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।WWE को रेटिंग्स बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिससे रेटिंग्स बढ़ सकती हैं। इसमें से एक तरीका है कि वो किसी प्रसिद्ध व्यक्ति को बुलाएं और फैंस का ध्यान खींचें।KSI vs. Logan Paul fight was like WWE, and it ended in a "draw" pic.twitter.com/YFbrWPZbp8— Tom Warren (@tomwarren) August 25, 2018ये भी पढ़ें:- WWE बैकस्टेज में काम करने वाले 4 सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते लेकिन वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैंWWE पहले भी केन वैलासकेज़ और रोंडा राउजी जैसे UFC स्टार्स को ला चुका है। इसके अलावा फ्लॉयड मेवेदर और माइक टायसन ने भी WWE में काम किया। इससे जरूर ही व्यूअरशिप में कंपनी को फायदा मिला है। WWE अन्य प्रसिद्ध नामों को बुलाकर अपनी रेटिंग्स को बढ़ा सकता है और WWE में नए फैंस को जोड़ सकता है।सोशल मीडिया पर कई सारे व्यक्ति हैं जिनके लाखों फैंस है। साथ ही वो WWE उनपर दांव खेलकर उन्हें अपने साथ जोड़ सकता है। इसलिए हम 3 यूट्यूब स्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE में सफलता हासिल कर सकते हैं।3- WWE के लिए अच्छा विकल्प है KSI (यूट्यूब पर 22.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स है)KSI असल में यूनाइटेड किंगडम के एक प्रसिद्ध युट्यूबर है और उनके 22 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है। साथ ही उनकी हर वीडियो पर 4 मिलियन के करीब व्यूज आसानी से आ जाते हैं। इस संख्या से साफ पता चलता है कि वो WWE की रेटिंग्स में सुधार ला सकते हैं।What if Logan Paul went up against KSI in WWE 😂 pic.twitter.com/var3ftcFps— Classic Ruben (@ruben_classic) August 25, 2018इसके अलावा वो काफी एथलेटिक है। वो दो एमेच्योर और एक प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच का हिस्सा रहे हैं। वो अपने प्रोफेशनल बॉक्सिंग डेब्यू में जीत दर्ज कर चुके हैं। KSI के पास फाइटिंग का अनुभव है। ऐसे में अगर उन्हें ट्रेन किया जाए तो वो अच्छे रेसलर बन सकते हैं। उनके पास कंपनी में सफल होने के सारे गुण है।ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी उपलब्धियां जो द अंडरटेकर अभी तक अपने WWE करियर में प्राप्त नहीं कर सके हैं