प्रोफेशनल रेसलिंग को देखने का मजा काफी अलग है। फैंस को यहां रेसलिंग के अलावा एक्शन और ड्रामा भी देखने को मिलता है। इस इंडस्ट्री में WWE कई सालों से राज कर रही है। WWE अमेरिका के अलावा विश्व भर में प्रसिद्ध है। भारत में भी यह काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।
भारतीय फैंस के लिए यह मनोरंजन का साधन है। आम लोगों के अलावा कई सारे भारतीय सेलिब्रिटी भी WWE देखते हैं। इनमें बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने कई मौकों पर बताया है कि वह WWE और खासकर द रॉक के बहुत बड़े फैन हैं।
कुछ सालों पहले उन्होंने द रॉक की नकल भी की थी, जो द रॉक को काफी ज्यादा पसंद आई थी। WWE के फैन होने के चलते वह कई सारे WWE सुपरस्टार्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इसलिए हम वरुण धवन द्वारा फॉलो किये जाने वाले 33 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- SummerSlam के लिए रोमन रेंस के 3 जबरदस्त प्रतिद्वंद्वी
#1 जॉन सीना
जॉन सीना को WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने 16 बार WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया है और फिलहाल हॉलीवुड में काम कर रहे हैं।
#2 फिन बैलर
फिन बैलर WWE के पहले यूनिवर्सल चैंपियन हैं और वह अपने डीमन किंग वाले कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं। वह अपने सफल करियर की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
#3 द रॉक
द रॉक को WWE के सबसे प्रसिद्ध सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। WWE के अलावा द रॉक ने हॉलीवुड में भी सफलता प्राप्त की है। वह वरुण धवन के पसंदीदा सुपरस्टार हैं।
#4 निकी बैला
WWE के विमेंस डिवीज़न को आगे लाने में निकी बैला का बहुत बड़ा हाथ है। कुछ समय पहले तक उनके पास सबसे ज्यादा दिनों तक डीवाज़ चैंपियन रहने का रिकॉर्ड था। वह अब WWE से रिटायर हो चुकी हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं