WWE का सबसे बड़ा इवेंट WrestleMania रहता है। हर साल इस शो का आयोजन होता है और WWE इसे बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करता है। रेसलमेनिया (WrestleMania) सीजन की शुरुआत रॉयल रंबल (Royal Rumble) के बाद से हो गई है और अभी शो के लिए कुछ धमाकेदार मैचों का ऐलान हो गया है। इसके अलावा WWE शो के लिए स्टोरीलाइंस भी आगे बढ़ा सकता है।WWE में अक्सर सुपरस्टार्स अपने साथियों को धोखा देते हैं और फिर उनके बीच स्टोरीलाइन देखने को मिलती है। WrestleMania सीजन करीब है और इसके पहले कुछ स्टार्स अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 धोखे के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania के पहले WWE में देखने को मिल सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस WrestleMania से पहले सैथ रॉलिंस को धोखा दे सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) इस समय काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच बड़ा इतिहास रहा था लेकिन अब दोनों बढ़िया दोस्त बन गए हैं और कई बार वो एक-दूसरे के साथ बैकस्टेज सैगमेंट्स में नजर आ चुके हैं और वो कुछ टैग टीम मैच भी लड़ चुके हैं। दोनों के बीच थोड़ी अनबन देखने को मिल रही है। इसी कारण दोनों अलग हो सकते हैं और एक बार फिर उनकी दुश्मनी शुरू हो सकती हैं।केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस दोनों के पास अभी WrestleMania में करने के लिए कुछ नहीं है। साथ ही ओवेंस Elimination Chamber में होने वाले WWE टाइटल मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे जबकि सैथ रॉलिंस को आसानी से मौका मिल गया था। इसके कारण ही दोनों के बीच अनबन शुरू हुई है। View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस गुस्से में आकर कुछ हफ्तों बाद सैथ रॉलिंस को धोखा दे सकते हैं। वो दिग्गज पर हमला करते हुए उनके साथ नई स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस के बीच WrestleMania में मैच हो सकता है। दोनों ने पहले भी बड़े इवेंट में अपने मुकाबले से प्रभावित किया है और वो यह चीज़ जारी रख सकते हैं।