WWE WrestleMania 38 में अब काफी कम समय बचा है। रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के एक एपिसोड के बाद सीधा रेसलमेनिया (WrestleMania) का आयोजन देखने को मिलेगा। WrestleMania के लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है और ढेरों शानदार मुकाबलों का ऐलान देखने को मिल गया है। उम्मीद है कि यह इवेंट अच्छा बनेगा। WWE को शो में कुछ ऐसे निर्णय लेने होंगे जिससे इवेंट रोचक बन पाए। WrestleMania 37 रोचक रहा था और WWE इसे ज्यादा बेहतर बनाना चाहेगा। अगर WWE कुछ गलतियां करता है तो इवेंट जरूर थोड़ा खराब बनेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE को WrestleMania 38 में करने से बचना चाहिए। 4- WWE WrestleMania 38 में शार्लेट फ्लेयर का चैंपियनशिप को रिटेन करना View this post on Instagram Instagram PostSmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। दोनों का यह मुकाबला मेन इवेंट में होगा। WWE ने स्टोरीलाइन को अच्छा बनाने की कोशिश की है लेकिन कई फैंस को अभी भी इस मुकाबले में उतनी रूचि नहीं है। इस मैच में हर कोई रोंडा राउजी को जीत दर्ज करते हुए देखना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो मेन इवेंट अच्छा बनेगा और फैंस खुश होंगे। हालांकि, अगर शार्लेट किसी तरह से टाइटल को रिटेन कर लेती हैं तो यह एक बड़ी गलती होगी। किसी को यह निर्णय उतना पसंद नहीं आएगा और मेन इवेंट मैच पूरी तरह खराब हो जाएगा। 3- रिकोशे और फिन बैलर का किसी तरह से WrestleMania 38 में उपयोग नहीं करना Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseFinn Balor & Ricochet not being on the WrestleMania card is ridiculous.WWE really gotta do better with their mid-card champions.#SmackDown7:35 AM · Mar 26, 20225404626Finn Balor & Ricochet not being on the WrestleMania card is ridiculous.WWE really gotta do better with their mid-card champions.#SmackDown https://t.co/cK86CqPzBpफिन बैलर के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है लेकिन WrestleMania के लिए अभी तक उनका कोई मैच तय नहीं हुआ है। कुछ ऐसा ही SmackDown सुपरस्टार और मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रिकोशे के लिए कहा जा सकता है। दोनों ही सुपरस्टार्स के चैंपियन बनने से फैंस उत्साहित थे। लग रहा था कि उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश मिलेगा और वो WrestleMania में अहम किरदार निभाएंगे। हालांकि, दोनों ही सुपरस्टार्स के पास बड़े इवेंट में लड़ने के लिए कोई मैच नहीं है। अगर उन्हें कोई मुकाबला नहीं मिलता है तो भी WWE को किसी तरह से दोनों मिड-कार्ड चैंपियंस को इवेंट का हिस्सा बनाना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो यह बड़ी गलती होगी। 2- बियांका ब्लेयर की चैंपियनशिप मैच में हार होना View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच और बियांका ब्लेयर का Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। काफी महीनों से लिंच लगातार ब्लेयर से बच रही हैं लेकिन WrestleMania में आखिर वो आमने-सामने आएंगी। ब्लेयर अपनी बड़ी हार का बदला लेना चाहती हैं वहीं लिंच अपने टाइटल को रिटेन करने की पूरी कोशिश करेंगी। इस मैच में अगर बैकी लिंच की जीत होती है तो यह एक निराशाजनक चीज़ होगी। ब्लेयर के लिए काफी अच्छा बिल्डअप तैयार किया गया है और उन्हें यहीं पर अपना बदला लेना चाहिए। इसी कारण बियांका को WrestleMania 38 में ही जीत हासिल करते हुए Raw विमेंस चैंपियन बनना चाहिए। 1- ब्रॉक लैसनर की जीत होना View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 38 की नाईट 2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल टाइटल यूनिफिकेशन मैच होगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी काफी ज्यादा रोचक रही है। इस मैच में हर कोई रेंस को जीतते हुए देखना चाहेगा। उन्होंने बतौर यूनिवर्सल चैंपियन अच्छा काम किया है और उन्हें आगे भी इसी तरह से प्रदर्शन करना चाहिए। हार से उनके करियर पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इसी कारण WWE को उन्हें जीत दर्ज करने के लिए बुक करना चाहिए। अगर लैसनर की जीत होती है तो यह एक बड़ी गलती मानी जाएगी।