4 धमाकेदार चीज़ें जो The Rock WWE में वापस आने पर कर सकते हैं

WWE सुपरस्टार द रॉक को वापस आने पर धमाल करना चाहिए (Photos: WWE.com)
WWE दग्गज द रॉक को वापस आने पर धमाल करना चाहिए (Photos: WWE.com)

Things The Rock Do Return WWE: WWE में इस समय काफी सारे बड़े नाम रिंग से दूर हैं, फिर भी कंपनी काफी अच्छा काम कर रही है। ऐसे में जब वह सभी या कुछ सुपरस्टार्स वापस आते हैं, तो उसके बाद तो शो में धमाल हो जाएगा। रोमन रेंस (Roman Reigns), शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और रिया रिप्ली जैसे नाम गायब हैं, लेकिन एक और नाम जो इस समय नहीं है, वह है द रॉक।

द रॉक ने जब WWE रिंग से दूरी बनाई थी तो यह कहा था कि वह वापस आएंगे। ऐसे में यह तो तय है कि उनकी वापसी होगी, पर ऐसा कब होगा यह कोई नहीं जानता है। इस आर्टिकल में हम आपको उन 4 चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं जो WWE दिग्गज द रॉक वापस आने पर कर सकते हैं।

#4 द रॉक अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स से मुकाबला कर सकते हैं

द रॉक WrestleMania XL के बाद वाले Raw में नजर आए थे। यहां उन्होंने कहा था कि कोडी की स्टोरी भले ही रोमन रेंस के साथ खत्म हो गई है लेकिन उनकी स्टोरी तो अभी शुरू हुई है। यह कहने के और इस सैगमेंट के बाद रॉक ने WWE से दूरी बना ली थी।

वह वापस आकर इस बात को सच साबित कर सकते हैं। रॉक के पास वह स्टोरी है, जिसको उनके द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने WrestleMania XL के बिल्डअप में रोड्स के परिवार पर ताना मारा था। वह उसकी मदद से पहले चैंपियन को परेशान कर सकते हैं और बाद में उन्हें टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं, जो बहुत बढ़िया होगा।

#3 द रॉक और रोमन रेंस के बीच की स्टोरी WWE में शुरू होनी चाहिए

2024 के Royal Rumble के बाद वाले SmackDown में जब द रॉक दिखाई दिए थे तो फैंस को लगा था कि उन्हें पीपल्स चैंपियन और रोमन रेंस के बीच WrestleMania XL में एक मैच देखने को मिलने वाला है। फैंस के प्रभाव के चलते ऐसा नहीं हुआ, पर अब कंपनी इसकी शुरूआत कर सकती है।

रोमन रेंस जब रॉक की तरह ही WrestleMania XL के बाद WWE रिंग से दूर हुए थे, तो वह एक हील थे लेकिन फैंस अब उन्हें एक बेबीफेस के तौर पर देखना चाहते हैं। ऐसे में जब रोमन वापस आते हैं और रॉक भी वापस आते हैं तो इनके बीच मैच को सही तरीके से बिल्ड करते हुए WrestleMania 41 में बुक किया जा सकता है।

#2 द रॉक को WWE की नई ब्लडलाइन से मिलना चाहिए

WrestleMania XL के बाद से ब्लडलाइन बिल्कुल बदल गई है। सोलो ने इसमें टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू को जोड़ लिया है, जबकि जिमी उसो और पॉल हेमन पर अलग अलग SmackDown एपिसोड में हमला करके उनको सोलो ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

ऐसा माना जा रहा है कि यह सब रॉक के इशारे पर हो रहा है। अगर ऐसा है तो उन्हें आना चाहिए और अपने साथियों से मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो हमें उसके बारे में भी पता चल जाएगा और इससे जो स्टोरी बनेगी वह धमाल होगी, जिसका आनंद फैंस को मिलेगा।

#1 द रॉक का स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ WWE में एक बार आमना सामना होना चाहिए

WrestleMania XL की नाईट 2 के मेन इवेंट में द रॉक, द अंडरटेकर, जॉन सीना, सोलो सिकोआ, जिमी और जे उसो सब दिखाई दिए, बस एक स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ही थे, जो नहीं दिखाई दिए थे। फैंस उनके ही दिखाई देने की उम्मीद कर रहे थे।

ऐसे में रॉक के आने पर स्टोन कोल्ड अगर वापस आते, तो यह उनकी WrestleMania की थ्री मैच सीरीज का एक जबरदस्त थ्रोबैक होता। यह उस समय तो नहीं हो सका, पर WWE अब भी इसको कर सकती है, वह भी तब जब रॉक वापस आते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications