WWE SummerSlam कंपनी के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। हर साल इस इवेंट का आयोजन होता है और कई बड़े मैच शो में देखने को मिलते हैं। समरस्लैम (SummerSlam 2022) इवेंट के लिए अभी से प्रशंसकों के लिए जबरदस्त हाइप बन गई है। WWE इस शो में कई बड़े सुपरस्टार्स को उपयोग करना चाहेगा। हर साल SummerSlam से पहले WWE बड़े सुपरस्टार्स का रिटर्न बुक करता है। पिछले साल गोल्डबर्ग और जॉन सीना जैसे दिग्गज -सुपरस्टार्स ने SummerSlam से पहले वापसी की थी। इस साल भी कुछ रेसलर्स रिटर्न कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें SummerSlam 2022 से पहले वापसी करनी चाहिए। 4- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर WrestleMania 38 के बाद ब्रेक पर चले गए थे। फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं और उन्हें SummerSlam से पहले रिटर्न करना चाहिए। उन्होंने पिछले साल इस इवेंट में चौंकाने वाली वापसी की थी और इस साल उन्हें यहां बड़ा मैच लड़ना चाहिए। लैसनर के आने से टिकट सेलिंग में फायदा होगा। साथ ही साप्ताहिक शोज़ में व्यूअरशिप बढ़ेगी। इसी वजह से द बीस्ट को वापसी करनी चाहिए और किसी बड़े सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़ना चाहिए। फैंस उन्हें रोमन के खिलाफ नहीं देखना चाहेंगे। वो वापसी करते हुए बॉबी लैश्ले, ऐज समेत कई बड़े सुपरस्टार्स में से एक को अपने विरोधी के रूप में चुन सकते हैं। 3- बेली View this post on Instagram Instagram Postबेली काफी समय से एक्शन से दूर हैं। पिछले साल वो बुरी तरह चोटिल हो गई थीं और इसी वजह से उन्होंने आराम लिया था। किसी ने नहीं सोचा था कि बेली के रिटर्न को इतना ज्यादा समय लगेगा। WrestleMania 38 के बाद से ही फैंस उन्हें एक बार फिर WWE में देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है। SummerSlam से पहले बेली को वापसी करनी चाहिए। WWE अपने इस इवेंट को खास बनाना चाहेगा और इसी वजह से वो कुछ बड़े सुपरस्टार्स को पहले वापसी करा सकता है। बेली आकर किसी भी टॉप विमेंस चैंपियन को टाइटल के लिए चैलेंज कर सकती हैं। उनका कैरेक्टर वर्क फैंस को काफी पसंद आता है। 2- शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर का अंतिम मैच WrestleMania Backlash में आया था। रोंडा राउजी ने उन्हें हराकर SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था। इस मैच में फ्लेयर को चोट लगी थी और इसी वजह से वो अभी एक्शन से दूर हैं। हालांकि, उन्हें SummerSlam से पहले जरूर रिटर्न कर लेना चाहिए। SummerSlam असल में WWE का अगला सबसे बड़ा इवेंट है और इसी वजह से शार्लेट फ्लेयर को रिटर्न करना चाहिए। फ्लेयर वापसी करते हुए विमेंस टाइटल के लिए मैच लड़ सकती हैं या फिर वो किसी सुपरस्टार के खिलाफ SummerSlam में सिंगल्स मैच लड़ सकती हैं। WWE को उन्हें SummerSlam में उपयोग करना चाहिए। 1- जॉन सीना View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। उनका अंतिम मैच रोमन रेंस के खिलाफ SummerSlam 2021 में आया था और इसके बाद से उन्होंने मैच नहीं लड़ा है। फैंस उन्हें एक बार फिर वापसी करते हुए देखना चाहते हैं। जॉन सीना WrestleMania में भी नजर नहीं आए थे और उनका रिटर्न चाहिए। उन्हें इस साल SummerSlam से पहले वापसी करनी चाहिए और किसी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी शुरू करनी चाहिए। उनके लिए WWE में ढेरों शानदार विरोधी मौजूद हैं। फैंस उनका मुकाबला किसी भी सुपरस्टार के खिलाफ देखना पसंद करेंगे। सीना को एक्टिंग से ब्रेक लेकर WWE में आना चाहिए। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।