WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में कंपनी का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जा सकता है। वो काफी सालों से कंपनी में टॉप के स्टार के रूप में काम कर रहे हैं। इस सुपरस्टार ने द शील्ड (The Shield) फैक्शन के सदस्य के रूप में डेब्यू किया था। हालांकि, बाद में वो अलग हो गए और उन्होंने अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत की। रोमन रेंस ने सिंगल्स स्टार के रूप में काफी जल्दी सफलता हासिल कर ली।उन्होंने काफी सारे टाइटल्स जीते और वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार थे। वो सालों तक फेस सुपरस्टार के रूप में दिखाई दिए और फिर SummerSlam 2020 के बाद उनके कैरेक्टर में बदलाव आया। रोमन रेंस का हील टर्न हुआ और उन्होंने अपने लुक के साथ ही गिमिक और थीम सॉन्ग में भी बदलाव किया। खैर, रोमन रेंस ने WWE में कई सारे यादगार मैच लड़े हैं।Roman Reigns@WWERomanReigns424 days. #AcknowledgeMe11:33 AM · Oct 29, 2021370834307424 days. #AcknowledgeMe https://t.co/dnGlVnV7Zzइस दौरान उन्होंने दिग्गजों को पराजित भी किया हुआ है। इस सुपरस्टार ने WWE में कुछ लंबे मैच लड़े हैं और इसमें उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। हालांकि, रोमन रेंस के कुछ मुकाबले काफी छोटे भी रहे हैं। इसमें कुछ मौकों पर उन्हें जीत मिली है जबकि चुनिंदा मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 मैचों के बारे में बात करने वाले हैं जिनमें रोमन रेंस ने अपने विरोधियों को 3 मिनट के अंदर हराया है।4- WWE सुपरस्टार जिंदर महलरोमन रेंस और जिंदर महल के बीच कई यादगार मैच देखने को मिले हैं। उन सामना 13 मार्च 2017 को Raw के एक एपिसोड में हुआ था। उस समय जिंदर महल को जॉबर की तरह उपयोग किया जा रहा था और इसी वजह से उनकी आसानी से हार हो गई। इस मैच में महल ने दबदबा बनाने की कोशिश की थी।इसके बावजूद वो रोमन रेंस पर हावी नहीं हो पाए। इस मैच के अंत में रोमन रेंस ने सुपरमैन पंच लगाया और महल पूरी तरह धराशाई हो गए। इसके बाद रेंस आसानी से पिन करते हुए मुकाबले को जीत गए। उनका यह मैच सिर्फ 2 मिनट और 55 सेकंड्स तक चला। हालांकि, महल ने सुधार किया और फिर उनकी किस्मत बदली। उन्होंने SmackDown में जाकर WWE चैंपियनशिप जीती।