विंस मैकमैहन के रेसलिंग करियर के 4 सबसे बड़े दुश्मन

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

# स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

ऑस्टिन vs मैकमैहन
ऑस्टिन vs मैकमैहन

भला स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को कौन भुला सकता है, विंस और ऑस्टिन की दुश्मनी को प्रो रेसलिंग के इतिहास की सबसे बड़ी और आइकॉनिक फ्यूड्स में से एक माना जाता है। एक ऐसी दुश्मनी जिसने एटीट्यूड एरा के सफल होने में अहम भूमिका निभाई, एक ऐसी दुश्मनी जिसने WWE को WCW के खिलाफ विजयी साबित किया था।

इस सबकी शुरुआत इनके बीच दोस्ती से हुई जब रेसलमेनिया 17 में विंस ने ऑस्टिन को WWF चैंपियन बनने में मदद की थी। कई सालों तक जारी रही इस दुश्मनी के दौरान इन दोनों के बीच काफी संख्या में मैच लड़े गए। आपको याद दिला दें कि साल 1997 में उन्हें गंभीर चोट का शिकार भी होना पड़ा था लेकिन विंस के साथ उनकी फिउड जारी रही।

ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले नाम जो WWE में ऐज को हरा चुके हैं

दोनों की दुश्मनी तब तक चलती रही जब तक स्टीव ऑस्टिन ने साल 2002 में WWE से रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की। इस फिउड में शामिल होकर कई अन्य रेसलर भी बड़े सुपरस्टार का दर्जा प्राप्त करने में सफल रहे थे।

Quick Links