4 बड़ी गलतियां जो WWE ने साल 2021 में अब तक की हैं

WWE
WWE

साल 2021 प्रोफेशनल रेसलिंग और WWE के लिए अब तक ठीक रहा है। मई का महीना खत्म होने वाला है और अब देखा जाए तो लगभग आधा साल खत्म हो गया है। WWE ने अबतक 5 पीपीवी का आयोजन किया है और अगला इवेंट हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) रहेगा। WrestleMania 37 के अलावा सभी पीपीवी का आयोजन थंडरडोम में हुआ है।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 37 में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुपरस्टार ने की ट्रिपल एच और द अंडरटेकर की जमकर तारीफ

WWE 2021 में कई शानदार चीज़ें बुक कर चुका है। हालांकि, कई ऐसे मौके भी देखने को मिले हैं जब WWE ने अपने फैंस को थोड़ा निराश किया। साथ ही उन्होंने कुछ गलत निर्णय लिये। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 गलतियों के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE ने साल 2021 में अब तक की है।

4- WWE का काफी स्टोरीलाइंस को जारी रखना

Ad

2021 में WWE ने कई शानदार स्टोरीलाइन बुक की है। इसके बावजूद कई सारे सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी काफी समय से देखने को मिल रही थी। दरअसल, अपोलो क्रूज और बिग ई के बीच महीनों से स्टोरीलाइन चल रही थी। एक हफ्ते पहले तक भी वो इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल की स्टोरीलाइन में साथ दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा सैथ रॉलिंस और सिजेरो की दुश्मनी के लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2 या उससे ज्यादा Hell in a Cell मैच लड़े हैं लेकिन उन्हें एक में भी जीत नहीं मिली

Royal Rumble के बाद से ही सैथ और सिजेरो के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी और उनके बीच दो मैच भी देखने को मिल चुके हैं। इसके बावजूद उनकी स्टोरीलाइन मौजूदा समय में जारी है। इसके अलावा कई अन्य स्टोरीलाइन के लिए भी ऐसा ही कहा जा सकता है। WWE को ये गलती नहीं करनी थी। एक स्टोरीलाइन 2-3 महीने तक चलनी चाहिए और ये एक बेहतर विकल्प रहता है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

3- ब्रॉन स्ट्रोमैन और शेन मैकमैहन की दुश्मनी में कई गलतियां हुई

Ad

WWE चाहता था कि WrestleMania में ब्रॉन स्ट्रोमैन को एक बड़ा मैच मिले। इस दौरान शेन मैकमैहन को विरोधी के रूप में चुना गया। देखा जाए तो उनका मैच शानदार साबित हुआ था। इसके बावजूद ब्रॉन स्ट्रोमैन और शेन मैकमैहन के बीच चली स्टोरीलाइन काफी बकवास साबित हुई थी।

उनकी स्टोरीलाइन में कई अजीब पल आए। WWE की अन्य स्टोरीलाइन के मुकाबले ये दुश्मनी काफी खराब साबित हुई। WWE ने बिल्ड-अप खराब तरीके से किया था और इसने फैंस को मैच के अंदर बू करने पर मजबूर कर दिया था। इसके बावजूद उन दोनों ने एक अच्छा मैच देकर चीज़ों को सुधारा लेकिन उनकी स्टोरीलाइन ने सभी प्रशंसकों को निराश किया था।

2- द फीन्ड को फिर गलत तरीके से बुक करना

Ad

WWE ने द फीन्ड की हार का निर्णय लेकर काफी बड़ी गलती की। दरअसल, TLC पीपीवी में पहले ही द फीन्ड की हार हुई थी और उन्हें कमजोर दिखाया गया था। इसके बावजूद WrestleMania में भी WWE ने सभी को चौंका दिया। देखा जाए तो द फीन्ड को अपना गिमिक बचाने के लिए जीत की सबसे ज्यादा जरूरत थी।

इसके बावजूद रैंडी ऑर्टन को WWE द्वारा विजेता बनाया गया। खैर, ऑर्टन को इससे ज्यादा कुछ फायदा नहीं हुआ। अगर द फीन्ड की जीत होती तो फिर शायद फैंस की रूचि बनी रहती। अब देखकर लग रहा है कि शायद ही द फीन्ड पहले की तरह टॉप स्टार के रूप में दिखाई देंगे। WWE ने जरूर ही 2021 में ये बड़ी गलती की।

1- WWE ने कई शानदार सुपरस्टार्स को रिलीज किया

Ad

WWE हर साल ढ़ेरों सुपरस्टार्स को रिलीज करता है। कई सारे सुपरस्टार्स रिलीज की मांग करते हैं या फिर उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो जाता है। WrestleMania के बाद WWE ने ढेरों सुपरस्टार्स को रिलीज किया। इसमें समोआ जो, एंड्राडे, लार्स सुलिवन, बिली के, पेयटन रॉयस और वैल्वेटीन ड्रीम जैसे सुपरस्टार्स का नाम शामिल था।

कुछ सुपरस्टार्स विवादों की वजह से रिलीज हुए। इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स को WWE ने अपनी मर्जी से रिलीज किया। देखा जाए तो ये सभी सुपरस्टार्स शानदार काम करते थे और वो कंपनी को भविष्य में जबरदस्त फायदा करा सकते थे। इस दौरान WWE का समोआ जो, एंड्राडे, बिली के और पेयटन रॉयस को रिलीज करने का निर्णय सबसे ज्यादा खराब था।

ये भी पढ़ें;- 4 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने डेब्यू के कुछ महीनों बाद WWE चैंपियनशिप जीती

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications