रॉ के इस हफ्ते के शो का शानदार समापन हो चुका है। इस हफ्ते हुए रॉ के शो में फैंस को कई शानदार चीजें देखने को मिली। शो की शुरूआत में ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस का कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 2 सितंबर, 2019
डब्लू डब्लू ई (WWE) लगातार एक के बाद एक रॉ के कई धमाकेदार शो दे रहा है। इससे एक बात तो साफ है कि कंपनी गो होम शो को हिट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस हफ्ते रॉ में हुए मुकाबलों और सैगमेंट को देखने के यह कहा जा सकता है कि आने वाले हफ्तों में फैंस को कई धमाकेदार चीजें देखने को मिलने वाली हैं।
कंपनी ने शो के दौरान इशारों-इशारों में कई बड़ी बातें भी कह दी जिसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 5 बड़ी चीजों पर जो WWE ने रॉ में इस हफ्ते इशारों-इशारों में बता दी।
क्लैश ऑफ चैंपियंस के मेन इवेंट में होगा धमाल
![à¤à¥à¤¯à¤¾ सà¥à¤¥ रà¥à¤²à¤¿à¤à¤¸ à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨ बननॠवालॠहà¥à¤?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/545d5-15674811479040-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/545d5-15674811479040-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/545d5-15674811479040-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/545d5-15674811479040-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/545d5-15674811479040-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/545d5-15674811479040-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/545d5-15674811479040-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/545d5-15674811479040-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस की जोड़ी का मुकाबला ओसी और एजे स्टाइल्स के खिलाफ हुआ। अगर आप पिछले कुछ हफ्तों से देखें तो कंपनी स्ट्रोमैन और सैथ के बीच एजे स्टाइल्स को शामिल करने की कोशिश कर रही है।
हमारे ख्याल से कंपनी क्लैश ऑफ चैंपियंस में यूनिवर्सल चैंपियन मैच के साथ यूएस चैंपियनशिप का भी मुकाबला बुक कर सकती है। ऐसे में फैंस सैथ रॉलिंस को ट्रिपल चैंपियन के रूप में देख सकते हैं या फिर ऐसा भी हो सकता है कि सैथ रॉलिंस अपने दोनों टाइटल हार जाएं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
किंग ऑफ रिंग टूर्नामेंट में होगा और धमाल
![à¤à¤¿à¤à¤ à¤à¤« रिà¤à¤ à¤à¥à¤°à¥à¤¨à¤¾à¤®à¥à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3269f-15674813657952-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3269f-15674813657952-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3269f-15674813657952-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3269f-15674813657952-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3269f-15674813657952-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3269f-15674813657952-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3269f-15674813657952-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3269f-15674813657952-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में समोआ जो बनाम रिकोशे के बीच किंग ऑफ रिंग टूर्नामेंट मैच देखने को मिला। यह मुकाबला तो शानदार था लेकिन इस मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। इसके अलावा किंग ऑफ रिंग टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में बैरन कॉर्बिन ने सेड्रिक एलेक्ज़ेंडर को हराया।
इन दोनों मुकाबले के बाद कंपनी ने अगले हफ्ते बैरन कॉर्बिन, रिकोशे और समोआ के बीच एक ट्रिपल थ्रेट मुकाबला बुक किया है। कंपनी के इस फैसले के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि किंग ऑफ रिंग टूर्नामेंट में धमाल मचने वाला है।
यूनिवर्सल टाइटल पिक्चर में शामिल होंगे ब्रे वायट
![बà¥à¤°à¥ वायà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0e26e-15674816957787-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0e26e-15674816957787-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0e26e-15674816957787-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0e26e-15674816957787-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0e26e-15674816957787-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0e26e-15674816957787-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0e26e-15674816957787-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0e26e-15674816957787-800.jpg 1920w)
पिछले कुछ समय से इस बात की अफवाहें चल रही हैं कि ब्रे वायट ब्रॉन स्ट्रोमैन या फिर सैथ रॉलिंस के खिलाफ हैल इन ए सेल में यूनिवर्सल टाइटल के लिए मुकाबला कर सकते हैं। फिलहाल इस पीवीवी में अभी एक महीने से ज्यादा का समय बाकी है।
इस बीच ब्रे वायट ने क्लैश ऑफ चैंपियंस में सैथ रॉलिंस बनाम ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच यूनिवर्सल टाइटल के लिए होने वाले मैच के विजेता को चैलेंज कर दिया है। इससे कंपनी कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा कर रही है कि हैल इन सेल पीपीवी में ब्रे वायट यूनिवर्सल टाइटल के मुकाबला कर सकते हैं।
बेली के हील बनने वजह
![बà¥à¤²à¥ नॠबà¥à¤à¥ लिà¤à¤ पर à¤à¤¿à¤¯à¤¾ à¤
à¤à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a0924-15674821977789-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a0924-15674821977789-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a0924-15674821977789-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a0924-15674821977789-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a0924-15674821977789-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a0924-15674821977789-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a0924-15674821977789-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a0924-15674821977789-800.jpg 1920w)
रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड में बेली ने फैंस को चौंकाते हुए हील टर्न ले लिया। रॉ के मेन इवेंट में फैंस को टैग टीम मुकाबला देखने का मिला। इस मुकाबले में एक तरफ एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस की जोड़ी थी तो दूसरी ओर बैकी लिंच और बेली। मुकाबले के दौरान पहले साशा बैंक्स ने फिर बैली ने बैकी लिंच पर अटैक कर दिया।
बेली का बैकी लिंच पर इस तरह से अटैक करना बेहद चौंकाने वाला पल रहा। बेली के हील टर्न लेने के बाद आने वाले हफ्तों में फैंस को बेहद दिलचस्प चीजें देखने को मिलने वाली हैं। फिलहाल कंपनी ने क्लैश ऑफ चैंपियंस के लिए साशा बैंक्स बनाम बैकी लिंच के बीच मुकाबला बुक कर दिया है।