SummerSlam 2023: WWE इस समय अपने अगले इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2023) के लिए स्टोरीलाइंस आगे बढ़ा रहा है। इस शो में कई जबरदस्त मैच बुक किए जा सकते हैं क्योंकि यह कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। अभी कुछ चैंपियंस की कहानी आगे बढ़ रही है।ऐसे में साफ तौर पर फैंस उनके SummerSlam 2023 में संभावित मैच को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। इसी बीच कुछ चैंपियंस को लेकर अभी भी चीज़ें क्लियर नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा चैंपियंस को लेकर बात करेंगे, जिनके SummerSlam 2023 में मैच को लेकर चीज़ें साफ नज़र नहीं आ रही हैं।4- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन Austin Theory के SummerSlam 2023 के प्लान्स पर बड़ा सवाल है View this post on Instagram Instagram Postऑस्टिन थ्योरी के पास काफी समय से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। उन्होंने चैंपियन के तौर पर प्रभावित किया है लेकिन पिछले कई हफ्तों से वो अपना मोमेंटम खोते हुए नज़र आ रहे हैं। उनके SummerSlam में मैच को लेकर फैंस के बीच कई सारे सवाल हैं। इस समय उनकी शेमस के साथ दुश्मनी चल रही है।दो बार थ्योरी ने शेमस को हराकर अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिटेन किया है। ऐसे में उनके बीच SummerSlam में मैच होना संभव नहीं लग रहा है। इसी बीच किसी अन्य स्टार ने आकर भी थ्योरी के सामने अभी तक चुनौती नहीं रखी है। फैंस को उम्मीद होगी कि आने वाले कुछ हफ्तों में ऑस्टिन को SummerSlam के लिए कोई अच्छा विरोधी मिल जाए।3&2- अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के पास इस समय टैग टीम टाइटल्स हैं और उन्होंने पिछले कुछ समय में ढेरों टीमों को हराया है। थोड़े समय पहले तक वो इम्पीरियम के साथ दुश्मनी का हिस्सा थे। इसी बीच उन्होंने प्रिटी डेडली का सामना करते हुए अपने टाइटल रन को मजबूत किया। अब उनके पास कोई चैलेंजर्स नहीं हैं।Raw के हालिया एपिसोड में जजमेंट डे के साथ उनकी दुश्मनी के संकेत जरूर मिले। हालांकि, इस समय जजमेंट डे में चल रही अनबन पर फैंस का ज्यादा ध्यान है। ऐसे में WWE उन्हें ओवेंस और सैमी के खिलाफ शायद अभी बुक नहीं करेगा। देखना होगा कि साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट SummerSlam में केविन और सैमी को किन स्टार्स से चुनौती मिलती है।1- सैथ रॉलिंस View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं और वो WWE के सबसे अहम स्टार्स में गिने जाते हैं। ऐसे में वो जरूर SummerSlam 2023 इवेंट में नज़र आएंगे। इस शो में रॉलिंस को एक तगड़े विरोधी की जरूरत है। फिन बैलर को रॉलिंस ने Money in the Bank 2023 इवेंट में हरा दिया था।फैंस अब उन्हें दोबारा सैथ के खिलाफ नहीं देखना चाहेंगे। इस समय ऐसा महसूस हो रहा है कि उनके बीच शायद SummerSlam में मैच नहीं होगा। दोनों ही किसी Raw के एपिसोड में लड़ सकते हैं। दूसरी ओर सैथ रॉलिंस को आने वाले हफ्तों में नया चैलेंजर मिल सकता है। अभी के हिसाब से देखा जाए तो सैथ के विरोधी और SummerSlam मैच को लेकर चीज़ें क्लियर नहीं हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।