4 मौजूदा सुपरस्टार्स जिनकी पत्नियां भी WWE में काम कर चुकी हैं

WWE के मौजूदा सुपरस्टार्स की पत्नी भी WWE में काम कर चुकी हैं
WWE के मौजूदा सुपरस्टार्स की पत्नियां भी WWE में काम कर चुकी हैं

WWE की बात करें या किसी और कंपनी की। किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के बीच अच्छी दोस्ती और किसी पुरुष या महिला का प्यार में पड़ जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं। WWE में पिछले कुछ सालों में सुपरस्टार्स को पूरी दुनिया के सामने प्यार का इज़हार करते देखा गया है, लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था।

Ad

काफी समय से ये बात सुनने को मिलती रही है कि विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) पहले अपने प्रोमोशन में काम कर रहे सुपरस्टार्स के बीच रियल लाइफ रिलेशनशिप्स के पक्ष में नहीं हुआ करते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी नीतियों में बदलाव किया है।

WWE के ऐसे कई कपल्स रहे हैं, जो कंपनी में एकसाथ काम कर चुके हैं और कुछ एक ही मैच का हिस्सा भी रह चुके हैं। मगर इस आर्टिकल में हम उन 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिनकी पत्नियां भी WWE में काम कर चुकी हैं। आपको ये भी बता दें कि जॉनी गार्गानो की पत्नी कैंडिस ली रे और जिमी उसो की पत्नी नेओमी भी WWE में काम कर रही हैं।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की पत्नी बैकी लिंच

Ad

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच पिछले कई सालों से WWE में साथ काम कर रहे हैं। एक तरफ रॉलिंस 4 बार WWE चैंपियन बन चुके हैं, वहीं बैकी 5 बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं और दोनों की गिनती मौजूदा समय में WWE के टॉप सुपरस्टार्स में की जाती है। साल 2019 में खबर आई कि दोनों ने सगाई कर ली है।

Ad

इस रिश्ते से उन्हें 2020 के दिसंबर महीने में एक बेटी भी हुई, वहीं जून 2021 में उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। खास बात ये है कि दोनों अभी भी WWE में काम कर रहे हैं। रॉलिंस इस समय ऐज के खिलाफ और बैकी मौजूदा SmackDown विमेंस चैंपियन हैं और अभी बियांका ब्लेयर के खिलाफ फ्यूड में व्यस्त हैं।

जॉन मॉरिसन

Ad

जॉन मॉरिसन के WWE मेन रोस्टर के सफर की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। 2010 में कंपनी छोड़ने से पहले वो अधिकांश समय मिड-कार्ड स्टोरीलाइंस का हिस्सा बने रहे थे, इसलिए कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए। वहीं 2019 में WWE में वापसी करने से पहले उन्होंने कई अन्य प्रोमोशंस में काम करते हुए नाम कमाया। उन्होंने 2018 में साथी प्रो रेसलर फ्रैंकी मोनेट से शादी की थी, जिन्होंने इसी साल WWE को जॉइन किया था और इस समय NXT रोस्टर का हिस्सा हैं।

द मिज

Ad

द मिज पिछले डेढ़ दशक के समय से WWE में काम कर रहे हैं और अब उनकी गिनती WWE के प्रति सबसे निष्ठावान व्यक्तियों में की जाती है। उन्होंने साल 2014 में साथी प्रो रेसलर मरीस से शादी की थी, जो 2 बार WWE डीवाज़ चैंपियन भी रह चुकी हैं।

मिज और मरीस WWE में एकसाथ मैच भी लड़ चुके हैं और अभी भी साथ काम कर रहे हैं। मिज कुछ समय पहले तक जॉन मॉरिसन के पार्टनर बने हुए थे, लेकिन अब अलग हो चुके हैं। वहीं मरीस पिछले कई महीनों से ऑन-स्क्रीन नजर नहीं आई हैं।

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर ने साल 2006 में सेबल से शादी की थी
ब्रॉक लैसनर ने साल 2006 में सेबल से शादी की थी

ब्रॉक लैसनर के WWE मेन रोस्टर के सफर की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। उन्होंने साल 2006 में पूर्व WWE विमेंस सुपरस्टार सेबल से शादी की थी। लैसनर WWE में कई चैंपियनशिप्स जीतने के साथ कई बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की सबसे खास उपलब्धि WrestleMania 30 में हासिल की थी, जहां उन्होंने द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक का अंत किया था। दूसरी ओर उनकी पत्नी भी पूर्व WWE विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं और काफी समय पहले इन रिंग कम्पटीशन को अलविदा कह चुकी हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications