4 मौजूदा WWE Superstars जो Roman Reigns और Brock Lesnar दोनों को हराने का दम रखते हैं 

..
WWE में कुछ काबिल सुपरस्टार्स हैं जो दोनों को हरा सकते हैं
WWE में कुछ काबिल सुपरस्टार्स हैं जो दोनों को हरा सकते हैं

Roman Reigns and Brock Lesnar: रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं। दोनों दिग्गज इस महीने होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2022 के मेन इवेंट में लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में भिड़ेंगे।

थ्योरी ने भी मैच के बाद चैंपियन पर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने के संकेत दिए हैं। रोस्टर में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो दोनों को हराने में सफल रह सकते हैं। इस लिस्ट में हम ऐसे 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जो ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस दोनों को हराने का दम रखते हैं।

4- पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस

पिछले कुछ महीनों से सैथ रॉलिंस मेन इवेंट सीन से बाहर चल रहे हैं। काफी लंबे वक्त से उन्होंने कोई चैंपियनशिप भी नहीं जीती है। यह साल पूर्व WWE चैंपियन के लिए ज्यादा अच्छा नहीं गया है। यह बात तो तय है कि सैथ रॉलिंस रिंग के अंदर किसी भी चैंपियन या सुपरस्टार के लिए बड़ा खतरा हैं।

सैथ रॉलिंस और उनके पूर्व शील्ड पार्टनर रोमन रेंस कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसी साल दोनों Royal Rumble 2022 इवेंट में भिड़े थे जहां सैथ ने रोमन को DQ से हराया था। 7 साल पहले 2015 में रॉलिंस ने WrestleMania 31 के मेन इवेंट में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर रेंस और लैसनर दोनों को हराया था। वो अभी भी दोनों को हराने का दम रखते हैं।

3- बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले ने अपने प्रदर्शन से Raw में काफी दबदबा बना रखा है। उन्हें कंपनी के रेड ब्रांड में सितंबर 2021 से अभी तक कोई भी पिन नहीं कर पाया है। फिलहाल वो मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं और वो SummerSlam में अपनी चैंपियनशिप थ्योरी के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

बॉबी पूर्व WWE चैंपियन हैं और उनका ब्रॉक लैसनर के साथ कुछ पुराना हिसाब भी बाकी है। हालांकि, उनकी नजर मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन रोमन रेंस पर भी होगी। लैश्ले पहले ही दोनों सुपरस्टार्स को सिंगल्स मैच में हरा चुके हैं। बॉबी ने रेंस को Extreme Rules 2018 इवेंट में हराया था वहीं लैसनर पर इसी साल 2022 Royal Rumble इवेंट में जीत दर्ज की थी। वो अभी भी दोनों को पराजित करने की ताकत रखते हैं।

2- मौजूदा WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर

गुंथर ने जब से WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, वो हमेशा ही बहुत डॉमिनेंट दिखाई दिए हैं। NXT UK में वो वॉल्टर नाम से जाने जाते थे जहां उन्होंने NXT UK चैंपियनशिप पर अपना कब्जा लंबे समय तक बनाए रखा था। फिलहाल गुंथर Smackdown का हिस्सा है और मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं।

गुंथर को मेन रोस्टर में आने के बाद अच्छा पुश दिया जा रहा है और वो अभी तक उन्हें कोई हरा नहीं पाया है। कंपनी गुंथर को भविष्य के बड़े हील के रूप में देख रही है। मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन अपनी शानदार इन-रिंग स्किल्स और ताकत से ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस को भी हराने की क्षमता रखते हैं।

1- ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर को 2014 में कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। कंपनी में फिर से आने से पहले उन्होंने अपनी फिजिक पर शानदार काम किया और इंडिपेंडेंट सर्किट में अपना जबरदस्त दबदबा बनाया। बता दें कि ड्रू कंपनी के उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से हैं जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को सिंगल्स मुकाबले में पिन किया है।

स्कॉटिश वॉरियर WrestleMania 36 में द बीस्ट को हराकर WWE चैंपियन बने थे। कुछ महीनों पहले मैकइंटायर लगातार रोमन रेंस के खिलाफ नजर आ रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ड्रू यूके में होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट Clash at the Castle में रोमन रेंस से भिड़ेंगे जहां उनके जीतने की संभावना ज्यादा है। उनके पास इन दोनों दिग्गजों को हराने की ताकत है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now